चैतन्य महाप्रभु की मूर्ति

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:47, 3 September 2016 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('चित्र:Lord-Caitanya-Dances-with-His-Followers.jpg|thumb|300px|चैतन्य महाप्रभु अपने अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|300px|चैतन्य महाप्रभु अपने अनुयायियों के साथ नृत्य करते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने यदुवंश के राजा श्रीसत्राजित की कन्या सत्यभामा से विवाह किया था। वही सत्यभामा जी, भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु जी की लीला में श्रीमती विष्णुप्रिया जी के रूप में आईं व राजा सत्राजित, श्रीमती विष्णुप्रिया जी के पिताजी श्रीसनातन मिश्र के रूप में प्रकट हुए।

विष्णुप्रिया बचपन से ही पिता-माता और विष्णु परायणा थीं। विष्णुप्रिया प्रतिदिन तीन बार गंगा में स्नान करती थीं। गंगा-स्नान को जाने के दिनों में ही शची माता के साथ आपका मिलन हुआ था। आप उनको प्रणाम करतीं तो शची माता आपको आशीर्वाद देतीं। आपके और भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु जी के विवाह की कथा को जो सुनता है, उसके तमाम सांसारिक बन्धन कट जाते हैं।

श्रीमन महाप्रभु जी के द्वारा 24 वर्ष की आयु में सन्न्यास ग्रहण करने पर विष्णुप्रिया अत्यन्त विरह संतप्त हुईं थीं। इन्होंने अद्भुत भजन का आदर्श प्रस्तुत किया था। मिट्टी के दो बर्तन लाकर अपने दोनों ओर रख लेतीं थीं। एक ओर खाली पात्र और दूसरी ओर चावल से भरा हुआ पात्र रख लेतीं थीं। सोलह नाम तथा बत्तीस अक्षर वाला मन्त्र (हरे कृष्ण महामन्त्र) एक बार जप कर एक चावल उठा कर खाली पात्र में रख देतीं थीं। इस प्रकार दिन के तीसरे प्रहर तक हरे कृष्ण महामन्त्र का जाप करतीं रहतीं और चावल एक बर्तन से दूसरे बर्तन में रखती जातीं। इस प्रकार जितने चावल इकट्ठे होते, उनको पका कर श्री चैतन्य महाप्रभु की को भाव से अर्पित करतीं। और वहीं प्रसाद पातीं।

कहाँ तक विष्णुप्रिया जी की महिमा कोई कहे, आप तो श्रीमन महाप्रभु की प्रेयसी हैं और निरन्तर हरे कृष्ण महामन्त्र करती रहती हैं। आपने ही सर्वप्रथम श्रीगौर-महाप्रभु जी की मूर्ति (विग्रह) का प्रकाश कर उसकी पूजा की थी। कोई-कोई भक्त ऐसा भी कहते हैं। श्रीमती सीता देवी के वनवास काल में एक पत्नी व्रती भगवान श्रीरामचन्द्र जी ने सोने की सीता का निर्माण करवाकर यज्ञ किया था, पर दूसरी बार विवाह नहीं किया था। श्रीगौर-नारायण लीला में श्रीमती विष्णुप्रिया देवी ने उस ऋण से उऋण होने के लिए ही श्री गौरांग महाप्रभु जी की मूर्ति का निर्माण करा कर पूजा की थी। श्रीमती विष्णुप्रिया देवी द्वारा सेवित श्रीगौरांग की मूर्ति की अब भी श्रीनवद्वीप में पूजा की जाती है।[1]



left|30px|link=चैतन्य महाप्रभु के नृत्य का रहस्य|पीछे जाएँ चैतन्य महाप्रभु की मूर्ति right|30px|link=चैतन्य महाप्रभु की विलक्षण प्रतिभा|आगे जाएँ


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः