वैश्यानाथ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:19, 3 February 2021 by आदित्य चौधरी (talk | contribs) (Text replacement - "वैश्या " to "वेश्या ")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
  • शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव का एक अवतार वैश्यानाथ भी है।
  • नंदी ग्राम में 'नंदा' नामक एक वेश्या रहती थी, जिसने एक बंदर और एक कुत्ता पाला हुआ था।
  • यह वेश्या भगवान शिव की परम भक्त थी।
  • एक बार शिव वैश्यानाथ का रूप धारण करके उसकी परीक्षा लेने के लिए पहुँचे।
  • भगवान ने एक सुन्दर कंकण धारण कर रखा था।
  • वेश्या नंदा ने वह कंकण माँगा और उसके बदले में तीन रात तक भगवान की पत्नी बनना स्वीकार किया।
  • वैश्यानाथ ने उसे रत्नजड़ित लिंग भी प्रदान किया, जिसे उसने शिवमन्दिर में स्थापित कर दिया।
  • वैश्यानाथ ने रात को लीला से शिवमन्दिर में अग्नि उपजाई, जिससे लिंग भस्म हो गया।
  • इस समाचार से दुखी होकर वैश्यानाथ अग्नि में जलकर प्राण त्यागने के लिए उद्यत हो गए।
  • नंदा ने तीन दिन तक उनकी पत्नी बने रहने का प्रण लिया था, अत: वह भी उनके ही साथ में सती होने की तैयारी करने लगी।
  • प्रसन्न होकर शिव ने उसे उसके पापों का मोचन करके उसे अपना लोक प्रदान किया।
  • शिव का वह अवतार "वैश्यानाथ" नाम से विख्यात है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः