वफ़ाये वादा नहीं -फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
वफ़ाये वादा नहीं -फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
कवि फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
जन्म 13 फ़रवरी, 1911
जन्म स्थान सियालकोट
मृत्यु 20 नवम्बर, 1984
मृत्यु स्थान लाहौर
मुख्य रचनाएँ 'नक्श-ए-फरियादी', 'दस्त-ए-सबा', 'जिंदांनामा', 'दस्त-ए-तहे-संग', 'मेरे दिल मेरे मुसाफिर', 'सर-ए-वादी-ए-सिना' आदि।
विशेष जेल के दौरान लिखी गई आपकी कविता 'ज़िन्दा-नामा' को बहुत पसंद किया गया था।
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ की रचनाएँ

वफ़ा-ए-वादा नहीं, वादा-ए-दिगर भी नहीं
वो मुझसे रूठे तो थे, लेकिन इस क़दर भी नहीं

    बरस रही है हरीमे-हवस में दौलते-हुस्न
    गदा-ए-इश्क़ के कासे में इक नज़र भी नहीं

न जाने किस लिए उम्मीदवार बैठा हूँ
इक ऐसी राह पे जो तेरी रहगुज़र भी नहीं

    निगाहे-शौक़ सरे-बज़्म बेहिजाब न हो
    वो बेख़बर ही सही, इतने बेख़बर भी नहीं

यह अहदे-तर्के-मुहब्बत है किस लिए आख़िर
सुकूने-क़ल्ब इधर भी नहीं उधर भी नहीं


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः