चम्पानेर पावागढ़ पुरातात्विक उद्यान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:42, 12 May 2013 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

चम्पानेर पावागढ़ पुरातात्विक उद्यान एक 'विश्व धरोहर स्थल' है, जो भारत के गुजरात में स्थित है। इस पुरातात्विक उद्यान में ऐसे अनेक महत्त्वपूर्ण स्थल हैं, जो ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से बड़े ही महत्त्वपूर्ण हैं।

  • 'चम्पानेर पावागढ़ पुरातात्विक उद्यान' युनेस्को द्वारा घोषित 'विश्व धरोहर स्थल' है।
  • इस पुरातात्विक उद्यान को विश्व धरोहर सूची में सन 2004 में सम्मिलित किया गया था।
  • यहाँ वृहत स्तर पर उत्खनित पुरातात्विक, ऐतिहासिक एवं जीवित सांस्कृतिक धरोहर सम्पत्ति की बहुतायत है, जो कि एक प्रभावशाली भू-खण्ड में सिमटी हुई है।
  • उद्यान में प्रागैतिहासिक चैकोलिथिक स्थल, एक प्राचीन हिन्दू राज्य की राजधानी का एक महल व क़िला व सोलहवीं शताब्दी के गुजरात की राजधानी के अवशेष हैं।
  • 'चम्पानेर पावागढ़ पुरातात्विक उद्यान' के अन्य पदांकों सहित, क़िले, प्रासाद, धार्मिक इमारतें, आवासीय अहाते, कृषि के चिह्न व जल आपूर्ति निर्माण कार्य के आठवीं शताब्दी से लेकर चौदहवीं शताब्दी तक के अनेक स्थल हैं।
  • पावागढ़ पहाड़ी के शिखर पर बना 'कालिका माता मंदिर' अति पावन स्थल है। यहाँ वर्ष पर्यन्त बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
  • यह स्थल एकमात्र पूर्ण एवं अपरिवर्तित इस्लामिक मुग़ल पूर्व नगर है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः