इतिहास (सूक्तियाँ): Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('{| width="100%" class="bharattable-pink" |- ! क्रमांक ! सूक्तियाँ ! सूक्ति कर्ता |-...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
m (Text replacement - " महान " to " महान् ")
 
Line 49: Line 49:
| (22) ||मुट्ठी भर संकल्पवान लोग, जिनकी अपने लक्ष्य में दृढ़ आस्था है, इतिहास की धारा को बदल सकते हैं। || [[महात्मा गांधी]]  
| (22) ||मुट्ठी भर संकल्पवान लोग, जिनकी अपने लक्ष्य में दृढ़ आस्था है, इतिहास की धारा को बदल सकते हैं। || [[महात्मा गांधी]]  
|-
|-
| (23) ||विश्व इतिहास में प्रत्येक महान और महत्त्वपूर्ण आन्दोलन उत्साह द्वारा ही सफल हो पाया है। || एमर्सन  
| (23) ||विश्व इतिहास में प्रत्येक महान् और महत्त्वपूर्ण आन्दोलन उत्साह द्वारा ही सफल हो पाया है। || एमर्सन  
|-
|-
| (24) ||इतिहास की अपेक्षा कविता सत्य के अधिक निकट होती है। || प्लेटो  
| (24) ||इतिहास की अपेक्षा कविता सत्य के अधिक निकट होती है। || प्लेटो  

Latest revision as of 14:15, 30 June 2017

क्रमांक सूक्तियाँ सूक्ति कर्ता
(1) अत्याचारी के न्याय विवेक पर भरोसा करना राजनीति के विरुद्ध है। इतिहास इसका ज्वलंत प्रमाण है। हिंदू पंच, बलिदान अंक
(2) उचित रूप से देंखे तो कुछ भी इतिहास नहीं है, सब कुछ मात्र आत्मकथा है। इमर्सन
(3) इतिहास, असत्यों पर एकत्र की गयी सहमति है। नेपोलियन बोनापार्ट
(4) इंजिनीयर इतिहास का निर्माता रहा है, और आज भी है। जेम्स के. फिंक
(5) ज्ञानी लोगों का कहना है कि जो भी भविष्य को देखने की इच्छा हो भूत (इतिहास) से सीख ले। मकियावेली 'द प्रिन्स' में
(6) इतिहास से हम सीखते हैं कि हमने उससे कुछ नहीं सीखा।
(7) इतिहास सदा विजेता द्वारा ही लिखा जाता है।
(8) इतिहास स्वयं को दोहराता है, इतिहास के बारे में यही एक बुरी बात है। सी डैरो
(9) इतिहास, शक्तिशाली लोगों द्वारा, उनके धन और बल की रक्षा के लिये लिखा जाता है।
(10) संक्षेप में, मानव इतिहास सुविचारों का इतिहास है। एच जी वेल्स
(11) जो इतिहास को याद नहीं रखते, उनको इतिहास को दुहराने का दण्ड मिलता है। जार्ज सन्तायन
(12) सभ्यता की कहानी, सार रूप में, इंजिनीयरिंग की कहानी है – वह लम्बा और विकट संघर्ष जो प्रकृति की शक्तियो को मनुष्य के भले के लिये काम कराने के लिये किया गया। एस डीकैम्प
(13) पुरे यत्न से इतिहास की रक्षा करनी चाहिए इतिहास और अपना प्राचीन गौरव नष्ट कर देने से विनाश निश्चित है। महाभारत
(14) इतिहास के तजुर्बों से हम सबक नहीं लेते इसीलिए इतिहास अपने आप को दोहराता है। विनोबा भावे
(15) इतिहास इस बात का साक्षी है कि किसी भी व्यक्ति को केवल उसकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित नहीं किया जाता। समाज तो उसी का सम्मान करता है, जिससे उसे कुछ प्राप्त होता है। कल्विन कूलिज
(16) इतिहास के अध्ययन से मनुष्य बुद्धिमान बनता है। बेकन
(17) इतिहास और पुराण साक्षी हैं कि मनुष्य के संकल्प के सम्मुख देव-दानव सभी पराजित हो जाते हैं।
(18) भले ही आपका जन्म सामान्य हो, आपकी मृत्यु इतिहास बन सकती है।
(19) भूत इतिहास होता है, भविष्य रहस्य होता है और वर्तमान ईश्वर का वरदान होता है।
(20) इंजिनीयर इतिहास का निर्माता रहा है, और आज भी है। जेम्स के. फिंक
(21) आधुनिक समाज के विकास का इतिहास ही विशेष लक्ष्य वाली संस्थाओं के विकास का इतिहास भी है।
(22) मुट्ठी भर संकल्पवान लोग, जिनकी अपने लक्ष्य में दृढ़ आस्था है, इतिहास की धारा को बदल सकते हैं। महात्मा गांधी
(23) विश्व इतिहास में प्रत्येक महान् और महत्त्वपूर्ण आन्दोलन उत्साह द्वारा ही सफल हो पाया है। एमर्सन
(24) इतिहास की अपेक्षा कविता सत्य के अधिक निकट होती है। प्लेटो
(25) अपने लक्ष्य के प्रति अदम्य विश्वास से प्रेरित दृढ़ संकल्पी लोगों का एक छोटा सा समूह भी इतिहास का प्रवाह बदल सकता है। महात्मा गांधी
(26) भारत मानव जाति का पलना है, मानव-भाषा की जन्मस्थली है, इतिहास की जननी है, पौराणिक कथाओं की दादी है, और प्रथाओं की परदादी है। मानव इतिहास की हमारी सबसे कीमती और सबसे ज्ञान-गर्भित सामग्री केवल भारत में ही संचित है। मार्क ट्वेन
(27) मुझे तो अतीत के इतिहास से कहीं अच्छे लगते हैं भविष्य के सपने। टॉमस जैफ़रसन (1743-1826), तीसरे अमरीकी राष्ट्रपति

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख