कालिय नाग: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (Text replace - "{{दाँयाबक्सा2|पाठ=" to "{{दाँयाबक्सा|पाठ=") |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (Text replace - "जहर" to "ज़हर") |
||
Line 3: | Line 3: | ||
'''विभिन्न कथाएँ''' | '''विभिन्न कथाएँ''' | ||
*कद्रु का पन्नग जाति का एक नागराज, जो पहले रमण द्वीप में रहता था। गरुड़ (सर्प जिसका भक्ष है) इसे न सताएं इसलिए कालिय प्रतिमास उसका भोजन भेज दिया करता था। एक बार वह स्वयं गरुड़ का भक्ष खा गया। इससे कुपित गरुड़ ने कालिय पर आक्रमण कर दिया। भयभीत कालिय [[नंदगांव]] के पास [[यमुना नदी|यमुना]] में जा छिपा। उसके विष से यमुना का जल | *कद्रु का पन्नग जाति का एक नागराज, जो पहले रमण द्वीप में रहता था। गरुड़ (सर्प जिसका भक्ष है) इसे न सताएं इसलिए कालिय प्रतिमास उसका भोजन भेज दिया करता था। एक बार वह स्वयं गरुड़ का भक्ष खा गया। इससे कुपित गरुड़ ने कालिय पर आक्रमण कर दिया। भयभीत कालिय [[नंदगांव]] के पास [[यमुना नदी|यमुना]] में जा छिपा। उसके विष से यमुना का जल ज़हरीला हो गया। उसे पीकर गाएं और गोप मरने लगे। एक बार जब खेलते समय गेंद यमुना में गिर जाने से [[कृष्ण]] उसे निकालने के लिए यमुना में कूदे तो वे कालिय के फण पर नाचने लगे। उन्होंने गरुड़ से निर्भयता का वरदान देकर कालिय को पुन: रमण द्वीप भेज दिया। यमुना का यह स्थान आज भी 'कालियदह' कहलाता है। | ||
*काली नाग के लिए 'नागराज' भी कहा जाता है। गरुड़ के भय से यह नागों के निवास-स्थान रमणक द्वीप से भागकर सौमरि मुनि के शाप से गरुड़संरक्षित ब्रजभूमि में एक दह में आकर रहने लगा था। | *काली नाग के लिए 'नागराज' भी कहा जाता है। गरुड़ के भय से यह नागों के निवास-स्थान रमणक द्वीप से भागकर सौमरि मुनि के शाप से गरुड़संरक्षित ब्रजभूमि में एक दह में आकर रहने लगा था। | ||
{{दाँयाबक्सा|पाठ=इसका वर्तमान नाम कालियदह है। [[कृष्ण|श्रीकृष्ण]] ने कालिय नाग का यहीं दमन किया था। पास में ही केलि-[[कदम्ब]] है, जिसपर चढ़कर श्रीकृष्ण कालीयह्रद में बड़े वेग से कूदे थे। कालिय नाग के विष से आस-पास के वृक्ष-लता सभी जलकर भस्म हो गये थे। केवल यही एक केलि–कदम्ब बच गया था।|विचारक=}} | {{दाँयाबक्सा|पाठ=इसका वर्तमान नाम कालियदह है। [[कृष्ण|श्रीकृष्ण]] ने कालिय नाग का यहीं दमन किया था। पास में ही केलि-[[कदम्ब]] है, जिसपर चढ़कर श्रीकृष्ण कालीयह्रद में बड़े वेग से कूदे थे। कालिय नाग के विष से आस-पास के वृक्ष-लता सभी जलकर भस्म हो गये थे। केवल यही एक केलि–कदम्ब बच गया था।|विचारक=}} |
Revision as of 07:43, 8 July 2011
कालिय नाग / कालियदह
विभिन्न कथाएँ
- कद्रु का पन्नग जाति का एक नागराज, जो पहले रमण द्वीप में रहता था। गरुड़ (सर्प जिसका भक्ष है) इसे न सताएं इसलिए कालिय प्रतिमास उसका भोजन भेज दिया करता था। एक बार वह स्वयं गरुड़ का भक्ष खा गया। इससे कुपित गरुड़ ने कालिय पर आक्रमण कर दिया। भयभीत कालिय नंदगांव के पास यमुना में जा छिपा। उसके विष से यमुना का जल ज़हरीला हो गया। उसे पीकर गाएं और गोप मरने लगे। एक बार जब खेलते समय गेंद यमुना में गिर जाने से कृष्ण उसे निकालने के लिए यमुना में कूदे तो वे कालिय के फण पर नाचने लगे। उन्होंने गरुड़ से निर्भयता का वरदान देकर कालिय को पुन: रमण द्वीप भेज दिया। यमुना का यह स्थान आज भी 'कालियदह' कहलाता है।
- काली नाग के लिए 'नागराज' भी कहा जाता है। गरुड़ के भय से यह नागों के निवास-स्थान रमणक द्वीप से भागकर सौमरि मुनि के शाप से गरुड़संरक्षित ब्रजभूमि में एक दह में आकर रहने लगा था।
चित्र:Blockquote-open.gif
इसका वर्तमान नाम कालियदह है। श्रीकृष्ण ने कालिय नाग का यहीं दमन किया था। पास में ही केलि-कदम्ब है, जिसपर चढ़कर श्रीकृष्ण कालीयह्रद में बड़े वेग से कूदे थे। कालिय नाग के विष से आस-पास के वृक्ष-लता सभी जलकर भस्म हो गये थे। केवल यही एक केलि–कदम्ब बच गया था।
चित्र:Blockquote-close.gif |
- इसी के नाम से 'ब्रज' में यमुना तट पर कालीदह नामक स्थान प्रसिद्ध है। ऐसी प्रसिद्धि है कि इसके वहाँ रहने से वह स्थान उजाड़-सा हो गया था। एक बार कृष्ण जब छोटे थे तो खेलते उस स्थान में पहुँचकर दह में गिर पड़े। कालिय ने अन्य नागों के साथ कृष्ण को घेर लिया। ब्रज के गोप-गोपियाँ, नन्द-यशोदा आदि इससे अत्यन्त चिन्तित हुए। अन्त में कृष्ण ने इसे अपने वश में कर लिया तथा इसके फन पर खड़े होकर नृत्य किया। ब्रज-मण्डल में ऐसी प्रसिद्धि है कि कृष्ण के उस समय के अंकित पद-चिन्ह आज तक काले नागों में देखें जा सकते हैं। कृष्ण ने कालियनाग को पुन: अपने समूह के साथ रमणीक द्वीप में जाकर रहने की आज्ञा दे दी थी। गरुड़ ने उस पर कृष्ण के पदाचिन्ह अंकित देखकर उसे क्षमा कर दिया। हिन्दी कृष्ण-भक्त कवियों में सूरदास, ब्रजवासीदास (ब्रजविलास) तथा भागवत के भावानुवादों आदि में कालीदमन की कथा आयी है। भक्तकवियों ने कालियनाग को कृष्ण का भक्त एवं कृपाभागी के रूप में चित्रित किया है।
- इसका वर्तमान नाम कालियदह है। श्रीकृष्ण ने कालिय नाग का यहीं दमन किया था। पास में ही केलि-कदम्ब है, जिसपर चढ़कर श्रीकृष्ण कालीयह्रद में बड़े वेग से कूदे थे। कालिय नाग के विष से आस-पास के वृक्ष-लता सभी जलकर भस्म हो गये थे। केवल यही एक केलि–कदम्ब बच गया था। इसका कारण यह है कि महापराक्रमी गरुड़ अपनी माता विनता को अपनी विमाता कद्रू के दासीपन से मुक्त कराने के लिए देवलोक से अमृत का कलश लेकर इस केलि-कदम्ब के ऊपर कुछ देर के लिए बैठे थे। उसके गंध या छींटे के प्रभाव से यह केलि-कदम्ब बच रहा था।
- कालिय नाग भी बड़ा पराक्रमी था। जब उसने कृष्ण को अपने फेंटे में बाँध लिया, उस समय कृष्ण कुछ असहाय एवं निश्चेष्ट हो गये। उस समय नागपत्नियाँ, जो कृष्ण की परम भक्त थीं, प्रार्थना करने लगीं कि भगवद विरोधी पति की स्त्री होने के बदले हम विधवा होना ही अधिक पसन्द करती हैं। किन्तु, ज्योंही कृष्ण नाग के फेंटे से निकल कर उसके मस्तक पर पदाघात करते हुए नृत्य करने लगे, उस समय कालिय अपने सहस्त्रों मुखों से रक्त उगलते हुए भगवान के शरणागत हो गया। उस समय नाग-पत्नियाँ उसके शरणागत भाव से अवगत होकर, हाथ जोड़कर कृष्ण से उसे जीवन-दान के लिए प्रार्थना करने लगीं। श्रीकृष्ण ने उनकी स्तव-स्तुति से प्रसन्न होकर कालिय नाग को अभय प्रदान कर सपरिवार रमणक द्वीप में जाने के लिए आदेश दिया तथा उसे अभय देते हुए बोले-अब तुम्हें गरुड़जी का भय नहीं रहेगा। वे तुम्हारे फणों पर मेरे चरणचिह्न को देखकर तुम्हारे प्रति शत्रुता भूल जायेंगे। नाग-पत्नियों ने यह प्रार्थना की थी- हे देव ! आपके जिस पदरज की प्राप्ति के लिए श्री लक्ष्मीदेवी ने अपनी सारी अन्य अभिलाषाओं को छोड़कर चिरकाल तक व्रत धारण करती हुई तपस्या की थी, किन्तु वे विफल-मनोरथ हुई, उसी दुर्लभ चरणरेणु को कालिया नाग न जाने किस पुण्य के प्रभाव से प्राप्त करने का अधिकारी हुआ है।[1]श्रीमद्भागवत के गौड़ीय टीकाकारों का यहाँ सुसिद्धान्तपूर्ण विचार है। कालिय पर भगवान की अहैतुकी कृपा का कारण और कुछ नहीं बल्कि कालिय नाग की पत्नियों की श्रीकृष्ण के प्रति अहैतुकी भक्ति ही है। क्योंकि भगवद-कृपा भक्त-कृपा की अनुगामिनी है।
जनरल एलेक्जेंडर कनिंघम
जनरल एलेक्जेंडर कनिंघम ने भारतीय भूगोल लिखते समय यह माना कि क्लीसीबोरा नाम वृन्दावन के लिए है । इसके विषय में उन्होंने लिखा है कि कालिय नाग के वृन्दावन निवास के कारण यह नगर `कालिकावर्त' नाम से जाना गया । यूनानी लेखकों के क्लीसोबोरा का पाठ वे `कालिसोबोर्क' या `कालिकोबोर्त' मानते हैं । उन्हें इंडिका की एक प्राचीन प्रति में `काइरिसोबोर्क' पाठ मिला, जिससे उनके इस अनुमान को बल मिला । [2] परंतु सम्भवतः कनिंघम का यह अनुमान सही नहीं है ।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख