विद्याधर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:31, 23 July 2013 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

विद्याधर (1019 से 1029 ई.) गंडदेव का पुत्र और चन्देल साम्राज्य का उत्तराधिकारी था। चन्देल वंश के शासकों में इसे सर्वाधिक शक्तिशाली माना जाता है।

  • मुसलमान लेखक विद्याधर का उल्लेख 'चन्द्र' एवं 'विदा' नाम से करते हैं।
  • विद्याधर ने प्रतिहार शासक राज्यपाल की हत्या मात्र इसलिए कर दी, क्योंकि उसने महमूद ग़ज़नवी के कन्नौज पर आक्रमण के समय बिना युद्ध किये ही गज़नवी के सामने समर्पण कर दिया था।
  • मुस्लिम स्रोतों से पता चलता है कि 1019-1020 ई. में चन्देलों पर महमूद के प्रथम आक्रमण के समय विद्याधर ने परिस्थितियों को अपने पक्ष में न देखकर सेना को युद्ध क्षेत्र से वापस हटा लिया था।
  • 1022 ई. में महमूद के दूसरे आक्रमण के समय विद्याधर ने उससे शांति का समझौता कर लिया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः