बादल फटना

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:34, 23 October 2011 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''बादल फ़टना''' का अर्थ अचानक ही आए तूफ़ान और भीषण गर्ज...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

बादल फ़टना का अर्थ अचानक ही आए तूफ़ान और भीषण गर्जना के साथ तीव्र गति से होने वाली वर्षा को कहते हैं।

  • जब वातावरण में अधिक नमी होती है और हवा का रुख कुछ ऐसा होता है कि बादल दबाव से ऊपर की ओर उठते हैं और पहाड़ से टकराते हैं।
  • इस स्थिति में तब पानी एक साथ बरसता है।
  • इन बादलों को 'क्यूलोनिवस' कहा जाता है।
  • मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा पहाड़ी क्षेत्रों में बादल अधिक फ़टते हैं।
  • सर्द-गर्म हवाओं के विपरीत दिशा में टकराना भी बादल फटने का मुख्य कारण माना जाता है।
  • वैज्ञानिकों का मानना है कि इस प्रक्रिया में पानी असमान्य तेजी से गिरता है, जिसे जमीन सोख नहीं पाती।
  • वर्षा की गति बहुत तेज होती है, जो भूमि को नम नहीं बनाती, बल्कि मिट्टी को बहा देती है।
  • वर्षा की तीव्रता इतनी अधिक होती है कि वह दो फुट के नाले को पानी के 50 फुट नाले में तब्दील कर देती है।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः