पर्वतीय वर्षा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:46, 5 November 2011 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''पर्वतीय वर्षा''' आर्द्र हवाओं के मार्ग में किसी [[पर्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

पर्वतीय वर्षा आर्द्र हवाओं के मार्ग में किसी पर्वत की स्थिति के कारण हवाओं के ऊपर उठने तथा संघनन होने के परिणामस्वरूप होने वाली वर्षा को कहा जाता है। आर्द्र पवनों के मार्ग में अवरोधक रूप में पर्वत की स्थिति, सागर से पर्वत श्रेणी की निकटता, पर्वत का अधिक ऊँचा होना तथा प्रचलित पवन में पर्याप्त आर्द्रता की उपस्थिति पर्वतीय वर्षा के लिए आदर्श दशाएँ होती हैं।

  • अपने चलने के मार्ग में पर्वतीय अवरोध के कारण हवाएँ पर्वतीय ढाल के सहारे ऊपर उठती हैं।
  • ये हवाएँ ऊँचाई के साथ-साथ ठंडी होती जाती हैं और एक निश्चित ऊँचाई पर पहुँचने पर वे संतृप्त हो जाती हैं।
  • इस प्रकार हवाओं के संतृप्त होने से संघनन प्रारंभ हो जाता है तथा वर्षा होने लगती है।
  • ऐसी स्थिति में हवाओं के सम्मुख स्थित पर्वतीय ढाल पर सर्वाधिक वर्षा होती है।
  • अपने मार्ग के पर्वतों को पार करके जब हवाएँ दूसरे ढाल के सहारे नीचे उतरती हैं, तो उनके तापमान में वृद्धि होने लगती है।
  • तापमान में वृद्धि के कारण और संघनन के अभाव में वर्षा प्रायः नहीं हो पाती है या फिर ये बहुत कम होती है।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः