पद्मा सुब्रह्मण्यम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:31, 3 September 2020 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('thumb|200px|पद्मा सुब्रह्मण्यम '''पद्मा सु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|200px|पद्मा सुब्रह्मण्यम पद्मा सुब्रह्मण्यम (अंग्रेज़ी: Padma Subrahmanyam, जन्म- 4 फ़रवरी, 1943, मद्रास[1]) भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं। भारत के साथ ही विदेशों में भी उनका नाम है। पद्मा सुब्रह्मण्यम कोरियोग्राफर, संगीतकार, गायिका, शिक्षिका होने के साथ ही साथ एक लेखिका भी हैं।

परिचय

पद्मा सुब्रह्मण्यम के पिता एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता थे। माँ मीनाक्षी एक संगीतकार और तमिल और संस्कृत में गीतकार थीं। पद्मा सुब्रह्मण्यम ने वजुवूर बी. रामैया पिल्लै द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने अपने पिता के नृत्य स्कूल में 14 वर्ष की उम्र में ही नृत्य सिखाना शुरू कर दिया था। जापान, ऑस्ट्रेलिया और रूस जैसे देशों द्वारा उनके सम्मान में कई फिल्में और वृत्तचित्र बनाए गए हैं। उन्हें डांस फॉर्म के संस्थापक और भरत नृत्यम के संस्थापक के रूप में जाना जाता है।

सम्मान व पुरस्कार

पद्मा सुब्रह्मण्यम को नृत्य कॅरियर के दौरान उन्हें 100 से अधिक पुरस्कार मिले हैं।

  1. पद्मभूषण (2003)
  2. संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1983)
  3. पद्मश्री (1981)
  4. कलाईमामनी पुरस्कार
  5. निशागांधी पुरस्कार
  6. नाडा ब्रह्मम
  7. नेहरू पुरस्कार (1983, सोवियत संघ से)
  8. फुकुओका एशियाई संस्कृति पुरस्कार
  9. कालिदास सम्मान


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. वर्तमान चेन्नई

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः