पीटर ब्रुक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:55, 5 April 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|पीटर ब्रुक पीटर ब्रुक (अंग्रेज़ी: Peter Stephen Paul Brook, जन्म- 21 मार्च, 1925) अंग्रेज़ नाटक निर्देशक हैं जिन्होंने भारतीय महाकाव्य महाभारत का निर्देशन किया। मल्लिका साराभाई ने पीटर ब्रुक के नाटक महाभारत में द्रौपदी की भूमिका निभाई थी। इस नाटक पर बाद में एक फ़िल्म का निर्माण भी हुआ। वर्ष 2021 में भारत सरकार ने इन्हें 'पद्म श्री' से सम्मानित किया है।

  • यह वियतनाम युद्ध का आतंक ही था, जिसने पीटर ब्रुक को महाभारत की तरफ खींचा था।
  • अंतरराष्ट्रीय दौरे पर जाने से पहले पेरिस में पीटर ब्रुक ने अपने नये नाटक 'बैटलफील्ड' का मंचन किया जो महाभारत की त्रासदी को दिखाता है और सवाल खड़ा करता है कि क्या युद्ध संघर्ष को खत्म करता है और नेताओं के पास शांति और युद्ध के बीच कोई पसंद होती है?
  • पीटर ब्रुक के अनुसार- 'हर दिन हम विश्व भर में हो रहे मूर्खतापूर्ण युद्धों से हो रही पीड़ा और दहशत के बारे में सुनते हैं, लाखों लाशों और शरणार्थियों के बारे में सुनते हैं। महाभारत करोड़ों लाशों की बात करता है।'
  • वह आगे कहते हैं कि हर दिन हजारों लोग मर रहे और बेघर हो रहे हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि युधिष्ठिर महाभारत युद्ध के अंत में इस व्यर्थपूर्ण युद्ध के बारे में कहते हैं कि "यह जीत एक हार है"।
  • ब्रुक ने 1985 में फ्रेंच में महाभारत को 9 घंटे लंबे ड्रामा के रूप में लोगों के सामने प्रस्तुत किया था जिससे दुनिया सन्न रह गई थी। भारतीयों के लिए यह हर घर का एक जाना-पहचाना महाकाव्य था लेकिन उसको पीटर ब्रुक ने महान वैश्विक थियेटर बनाया।
  • पीटर ब्रुक ने नये महाभारत में 16 देशों के कलाकारों को लिया, जिसमें एक सिंहलीज भीम, एक मालियन भीष्म, एक इटैलियन अर्जुन, एक जर्मन युधिष्ठिर और एक जापानी द्रोणाचार्य का किरदार निभा रहा है। नृत्यांगना मल्लिका साराभाई इस नाटक में द्रौपदी का किरदार निभा रही हैं।
  • ब्रुक महाभारत को दोबारा प्रदर्शित करने के लिए एक वजह यह भी मानते हैं कि यह नाटक शासकों की खासियत की भी बात करता है, यह बताता है कि शासक कितना बुद्धिमान, अनुभवी और विद्वान है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः