महामेघवाहन वंश

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 04:57, 26 September 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''महामेघवाहन वंश''' प्राचीन भारतीय राजवंश था, जिसकी स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

महामेघवाहन वंश प्राचीन भारतीय राजवंश था, जिसकी स्थापना सम्भवत: महामेघवाहन द्वारा की गई थी। खारवेल इस वंश और कलिंग के इतिहास का ही नहीं, पूरे प्राचीन भारतीय इतिहास के प्रमुख शासकों में से है।

  • भुवनेश्वर के समीप उदयगिरि पहाड़ी पर हाथीगुंफा के अभिलेख से कलिंग में एक चेदि राजवंश का इतिहास ज्ञात होता है। यह वंश अपने को प्राचीन चेदि नरेश वसु की संतति (वसु-उपरिचर) कहता है।
  • कलिंग में इस वंश की स्थापना संभवत: महामेघवाहन ने की थी, जिसके नाम पर इस वंश के नरेश 'महामेघवाहन' कहलाये।
  • खारवेल जिसके समय में हाथीगुंफा का अभिलेख उत्कीर्ण हुआ, इस वंश की तीसरी पीढ़ी में था।
  • महामेघवाहन और खारवेल के बीच का इतिहास अज्ञात है। महाराज वक्रदेव, जिसके समय में उदयगिरि पहाड़ी की मंचपुरी गुफा का निचला भाग बना, इस राजवंश की संभवत: दूसरी पीढ़ी में था और खारवेल का पिता था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः