पाण्ड्य राजवंश

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:09, 19 February 2011 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''पाण्ड्य राजवंश''' का प्रारम्भिक उल्लेख पाणिनि की [[...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

पाण्ड्य राजवंश का प्रारम्भिक उल्लेख पाणिनि की अष्टाध्यायी में मिलता है। इसके अतिरिक्त अशोक के अभिलेख, महाभारत एवं रामायण में भी पाण्ड्य साम्राज्य के विषय में जानकारी मिलती है। मेगस्थनीज पाण्ड्य राज्य का उल्लेख ‘माबर‘ नाम से करता है। उसके विवरणानुसार पाण्ड्य राज्य पर ‘हैराक्ट‘ की पुत्री का शासन था, तथा वह राज्य मोतियों के लिए प्रसिद्ध था। पाण्ड्यों की राजधानी 'मदुरा' (मदुरई) थी, जिसके विषय में कौटिल्य के अर्थशास्त्र से जानकारी मिलती है। मदुरा अपने कीमती मोतियों, उच्चकोटि के वस्त्रों एवं उन्नतिशील व्यापार के लिए प्रसिद्ध था। 'इरिथ्रियन सी' के विवरण के आधार पर पाण्ड्यों की प्रारम्भिक राजधानी 'कोरकई' को माना जाता है। सम्भवतः पाण्ड्य राज्य मदुरई, रामानाथपुरम, तिरुनेलवेलि, तिरुचिरापल्ली एवं ट्रान्कोर तक विस्तृत था। पाण्ड्यों का राजचिन्ह मत्स्य (मछली) था। पाण्ड्य राज्य को 'मिनावर', 'कबूरियार', 'पंचावर', 'तेन्नार', 'मरार', 'वालुडी' तथा 'सेलियार' नामों से जाना जाता है।

प्रमुख शासक

पाण्ड्य राजवंश के निम्न शासक प्रमुख रूप से उल्लेखनीय हैं-

  1. नेडियोन
  2. पलशालैमुडुकुड़मी
  3. नेडुंजेलियन
  4. वेरिवरशेलिय कोरकै


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः