समय चक्र बढ़ता जाता है -दिनेश सिंह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif यह लेख स्वतंत्र लेखन श्रेणी का लेख है। इस लेख में प्रयुक्त सामग्री, जैसे कि तथ्य, आँकड़े, विचार, चित्र आदि का, संपूर्ण उत्तरदायित्व इस लेख के लेखक/लेखकों का है भारतकोश का नहीं।

अगणित तारे जग के नभ पर
संघर्ष निरत बढ़ते सब पथ पर
नहीं चला जो समय संग वो
उल्का बन गिर जाता है
समय चक्र बढ़ता जाता है

बदल रही पल पल प्रबतियाँ
नव मानव युग है बदल रहा
युग-परिवर्तन संग नहीं ढला
वह एक कथा बन जाता है
समय चक्र बढ़ता जाता है

पड़ी यहाँ घायल मानवता
समय किसे देखे इसको
बंद किवाड़े कर आँखों के
जग आगे बढ़ जाता है
समय चक्र बढ़ता जाता है

सत-प्रेम की नगरी भस्म हुई
परमारथ कथा पुरानी है
स्वार्थ साधकर बढ़ा यहाँ जो
वही विजयी कहलाता है
समय चक्र बढ़ता जाता है

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

स्वतंत्र लेखन वृक्ष


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः