प्रयाग शक्तिपीठ: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
रिंकू बघेल (talk | contribs) No edit summary |
||
Line 41: | Line 41: | ||
*[http://shaktipeetha.blogspot.in/2013/02/image-of-lalitha-devi-shakti-peetha.html Devi Shakti Peethss] | *[http://shaktipeetha.blogspot.in/2013/02/image-of-lalitha-devi-shakti-peetha.html Devi Shakti Peethss] | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{शक्तिपीठ}} | {{शक्तिपीठ}}{{उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थल}} | ||
[[Category:इलाहाबाद]][[Category:उत्तर प्रदेश]][[Category:उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थल]][[Category:शक्तिपीठ]][[Category:हिन्दू_तीर्थ]] | [[Category:इलाहाबाद]][[Category:उत्तर प्रदेश]][[Category:उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थल]][[Category:शक्तिपीठ]][[Category:हिन्दू_तीर्थ]][[Category:हिन्दू_मन्दिर]][[Category:हिन्दू_धार्मिक_स्थल]][[Category:हिन्दू_धर्म_कोश]][[Category:धार्मिक_स्थल_कोश]] | ||
[[Category:हिन्दू_मन्दिर]][[Category:हिन्दू_धार्मिक_स्थल]][[Category:हिन्दू_धर्म_कोश]][[Category:धार्मिक_स्थल_कोश]] | |||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Latest revision as of 10:21, 10 November 2016
प्रयाग शक्तिपीठ
| |
वर्णन | इलाहाबाद स्थित 'प्रयाग शक्तिपीठ' भारतवर्ष के अज्ञात 108 एवं ज्ञात 51 पीठों में से एक है। इसका हिन्दू धर्म में बड़ा ही महत्त्व है। |
स्थान | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश |
देवी-देवता | शक्ति 'ललिता' तथा भैरव 'भव'। |
संबंधित लेख | शक्तिपीठ, सती |
पौराणिक मान्यता | मान्यतानुसार यह माना जाता है कि इस स्थान पर देवी सती की 'हस्तांगुली' का निपात हुआ था। |
अन्य जानकारी | इस शक्तिपीठ के स्थानों को लेकर मतभेद हैं। 'अक्षयवट', 'मीरापुर' और 'अलोपी' तीनों स्थानों पर सती की अंगुलियों को गिरा माना जाता है। |
प्रयाग शक्तिपीठ 51 शक्तिपीठों में से एक है। हिन्दू धर्म के पुराणों के अनुसार जहां-जहां सती के अंग के टुकड़े, धारण किए वस्त्र या आभूषण गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आये। ये अत्यंत पावन तीर्थस्थान कहलाये। ये तीर्थ पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर फैले हुए हैं। देवीपुराण में 51 शक्तिपीठों का वर्णन है।
- प्रयाग शक्तिपीठ उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्राचीन नाम 'प्रयाग') में स्थित है।
- इलाहाबाद में इस शक्तिपीठ के स्थानों को लेकर मतान्तर हैं।
- यहाँ तीन मंदिरों को शक्तिपीठ माना जाता है और तीनों ही मंदिर प्रयाग शक्तिपीठ की शक्ति 'ललिता' के हैं।
- प्रयाग में सती की हस्तांगुली का निपात हुआ था।
- माना जाता है कि माता की अंगुलियाँ 'अक्षयवट', 'मीरापुर' और 'अलोपी' स्थानों पर गिरी थीं।
- इस शक्तिपीठ की शक्ति 'ललिता' तथा भैरव 'भव' हैं।
- अक्षयवट क़िले में 'कल्याणी-ललिता देवी मंदिर' के समीप ही 'ललितेश्वर महादेव' का भी मंदिर है।
- मत्स्यपुराण में वर्णित 108 शक्तिपीठों में यहाँ की देवी का नाम 'ललिता' दिया गया है।
प्रयागे ललिता देवी, "नैमिषे लिंगधारिणी[1]
प्रयागे ललितादेवी कामाक्षी गंधमादने[2]
- इलाहाबाद-कानपुर मार्ग पर इलाहाबाद से 54 किलोमीटर भी आगे बौद्धों का पावन तीर्थ तथा बौद्ध केंद्र-कौशांबी है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ मत्स्यपुराण अध्याय 13
- ↑ श्रीमद् देवीभागवत- 7/30