Template:भारत पृष्ठ भाषा: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
('==भारतीय भाषा परिवार== भारत की मुख्य विशेषता यह है कि...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
m ("साँचा:भारत पृष्ठ भाषा" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (बेमियादी) [move=sysop] (बेमियादी))) |
(No difference)
|
Revision as of 06:46, 17 August 2010
भारतीय भाषा परिवार
भारत की मुख्य विशेषता यह है कि यहाँ विभिन्नता में एकता है। भारत में विभिन्नता का स्वरूप न केवल भौगोलिक है, बल्कि भाषायी तथा सांस्कृतिक भी है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 1652 मातृभाषायें प्रचलन में हैं, जबकि संविधान द्वारा 22 भाषाओं को राजभाषा की मान्यता प्रदान की गयी है। संविधान के अनुच्छेद 344 के अंतर्गत पहले केवल 15 भाषाओं को राजभाषा की मान्यता दी गयी थी, लेकिन 21वें संविधान संशोधन के द्वारा सिन्धी को तथा 71वाँ संविधान संशोधन द्वारा नेपाली, कोंकणी तथा मणिपुरी को भी राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया। बाद में 92वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 के द्वारा संविधान की आठवीं अनुसूची में चार नई भाषाओं बोडो, डोगरी, मैथिली तथा संथाली को राजभाषा में शामिल कर लिया गया। इस प्रकार अब संविधान में 22 भाषाओं को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है। भारत में इन 22 भाषाओं को बोलने वाले लोगों की कुल संख्या लगभग 90% है। इन 22 भाषाओं के अतिरिक्त अंग्रेज़ी भी सहायक राजभाषा है और यह मिजोरम, नागालैण्ड तथा मेघालय की राजभाषा भी है। कुल मिलाकर भारत में 58 भाषाओं में स्कूलों में पढ़ायी की जाती है। संविधान की आठवीं अनुसूची में उन भाषाओं का उल्लेख किया गया है, जिन्हें राजभाषा की संज्ञा दी गई है।
भाषा-परिवार | भारत में बोलने वालों का % |
---|---|
भारोपीय | 73% |
द्रविड़ | 25% |
आस्ट्रिक | 1.3% |
चीनी–तिब्बती | 0.7% |
नाम | प्रयोग काल | उदाहरण |
---|---|---|
1.प्राचीन भारतीय आर्यभाषा | 1500 ई. पू.– 500 ई. पू. | वैदिक संस्कृत व लौकिक संस्कृत |
2.मध्यकालीन भारतीय आर्यभाषा | 500 ई. पू.– 1000 ई. | पालि, प्राकृत, अपभ्रंश |
3.आधुनिक भारतीय आर्यभाषा | 1000 ई.– अब तक | हिन्दी और हिन्दीतर भाषाएँ – बांग्ला, उड़िया, मराठी, सिंधी, असमिया, गुजराती, पंजाबी आदि। |
नाम | प्रयोग काल | अन्य नाम |
---|---|---|
वैदिक संस्कृत | 1500 ई. पू.– 1000 ई. पू. | छान्दस् (यास्क, पाणिनि) |
लौकिक संस्कृत | 1000 ई. पू.- 500 ई. पू. | संस्कृत भाषा (पाणिनि) |
नाम | प्रयोग काल | विशेष टिप्पणी |
---|---|---|
प्रथम प्राकृत काल– पालि | 500 ई. पू.– 1 ई. | भारत की प्रथम देश भाषा, भगवान बुद्ध के सारे उपदेश पालि में ही हैं। |
द्वितीय प्राकृत काल– प्राकृत | 1 ई.– 500 ई. | भगवान महावीर के सारे उपदेश प्राकृत में ही हैं। |
तृतीय प्राकृत काल– अपभ्रंश अवहट्ट | 500 ई.– 1000 ई.
900 ई. – 1100 ई. |
संक्रमणकालीन/संक्रान्तिकालीन भाषा |
नाम | प्रयोग काल |
---|---|
प्राचीन हिन्दी | 1100 ई. – 1400 ई. |
मध्यकालीन हिन्दी | 1400 ई. - 1850 ई. |
आधुनिक हिन्दी | 1850 ई. – अब तक |
भारतीय भाषा सूची
भाषा | लिपि | क्षेत्र | प्रयोगकर्ता जनसंख्या |
---|