अरविडु वंश

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
  • अरविडु वंश अथवा कर्णाट राजवंश (1570-1650 ई.) की स्थापना 1570 ई. के लगभग तिरुमल ने सदाशिव राय को अपदस्थ कर पेनुकोंडा में की।
  • तिरुमल का उत्तराधिकारी रंग द्वितीय हुआ।
  • रंग द्वितीय के बाद वेंकट द्वितीय शासक हुआ।
  • उसने चन्द्रगिरि को अपना मुख्यालय बनाया था।
  • विजयनगर साम्राज्य के महान शासकों की श्रंखला की यह अन्तिम कड़ी थी।
  • वेंकट द्वितीय ने स्पेन के फिलिप तृतीय से सीधा पत्र व्यवहार किया और वहाँ से ईसाई पादरियों को आमंत्रित किया।
  • उसके शासन काल में ही वाडियार ने 1612 ई. में मैसूर राज्य की स्थापना की थी।
  • वेंकट द्वितीय चित्रकला में रूचि रखता था।
  • इस वंश के अन्तिम शासक रंग द्वितीय के समय में मैसूर, बेदनूर, तंजौर आदि स्वतंत्र राज्यो की स्थापना हो गई।
  • विजयनगर साम्राज्य लगभग तीन शताब्दी से अधिक समय तक जीवित रहा।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः