विलोम शब्द आ
- विलोम शब्द (विपरीतार्थक शब्द)
किसी शब्द का विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्द को विलोम शब्द कहते हैं। दूसरे शब्दो में कहा जाए तो एक - दूसरे के विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्द विलोम कहलाते हैं। अत: विलोम का अर्थ है - उल्टा या विरोधी अर्थ देने वाला।
'आ' वर्ण वाले विलोम शब्द
- आदि- अंत
- आगामी- गत
- आग्रह- दुराग्रह
- आकर्षण- विकर्षण
- आदान- प्रदान
- आलस्य- स्फूर्ति
- आदर्श- यथार्थ
- आय- व्यय
- आहार- निराहार
- आविर्भाव- तिरोभाव
- आमिष- निरामिष
- आर्द्र- शुष्क
- आज़ादी- ग़ुलामी
- आकाश- पाताल
- आशा- निराशा
- आश्रित- निराश्रित
- आरंभ- अंत
- आदर- अनादर
- आयात- निर्यात
- आर्य- अनार्य
- आदि- अनादि
- आस्तिक- नास्तिक
- आवश्यक- अनावश्यक
- आनंद- शोक
- आधुनिक- प्राचीन
- आना- जाना
- आलस्य- फुर्ती
- आध्यात्मिक- भौतिक
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख