वृत्त्यनुप्रास अलंकार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:31, 17 July 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''वृत्त्यनुप्रास अलंकार''' - जहाँ वृत्तियों<ref>उपनागरि...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

वृत्त्यनुप्रास अलंकार - जहाँ वृत्तियों[1] के अनुसार एक या अनेक वर्णों की आवृत्ति क्रमपूर्वक अनेक बार हो, वहाँ वृत्त्यनुप्रास अलंकार होता है।

  • रसखान के काव्य में अनुप्रास की बड़ी चित्ताकर्षक योजना हुई है। अनुप्रास की नियोजना से कविता सुनने में भली लगती है। उससे कविता का प्रभाव परिवर्धित हो जाता है।
  • रसखान के कवित्त और सवैयों की वर्णयोजना भावक के मन को तरंगित करती रहती है। भावानुकूल अनुप्रास का प्रयोग सफल कवि ही कर सकते हैं।
  • स्वयं को रसखान ने इस कला में पारंगत सिद्ध किया है। उनकी कविता में वृत्यानुप्रासयुक्त अनेकानेक सुंदर सवैये और कवित्त हैं। ऐसा लगता है कि कवि शब्दों को नचाता हुआ चल रहा है।

सेष गनेस महेस सुरेसहु जाहि निरंतर गावैं।
जाहि अनादि अनंत अखंड अछेद अभेद सु बेद बतावैं।[2]

अथवा

छकि छैल छबीली छटा छहराइ के कौतुक कोटि दिखाइ रही।[3]


  1. REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. उपनागरिका, परुषा और कोमला
  2. सुजान रसखान, 13
  3. सुजान रसखान, 154

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः