आदित्य चौधरी -फ़ेसबुक पोस्ट अप्रॅल 2015

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:01, 3 June 2015 by गोविन्द राम (talk | contribs) ('{{आदित्य चौधरी फ़ेसबुक पोस्ट}} {{फ़ेसबुक पोस्ट}} {| width=100% sty...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
आदित्य चौधरी फ़ेसबुक पोस्ट
पोस्ट संबंधित चित्र दिनांक

तुम क्षमा कर दो उन्हें भी
जो तुम्हारे सत्य पथ पर
कंटकों का जाल चारों ओर से
बिखरा रहे थे
और तुमको
छद्म-जीवन राह भी दिखला रहे थे

और उनको भी क्षमा कर दो
कि जिनमें, ईर्ष्या ही ईर्ष्या
का भाव था
बस स्वार्थवश ही
था प्रदर्शन प्रेम का

स्वत: उनको, मुस्कुरा कर
दान देना परम करुणा से भरे मन
और अंतर हृदय से तुम

जिनका विरोधी स्वर बना कारण
तुम्हारे परम सुखमय आज का
अपने निजी आकाश का

स्मरण हो
लाओत्से ने क्या कहा था-
“हो सहज मन
और करुणा हो
सभी के प्रति तुम्हारी”

ध्यान मत देना
कनफ्य़ूशस के कथन पर-
"जो बिछाएँ शूल, राहों में निरंतर
उन्हें सम्मानित करो मत फूल देकर
क्योंकि इससे रूठ जाएँगे सभी वे
सेज फूलों से सजाते हैं तुम्हारी”

अरे तुम सुन रहे हो ना ?

तुम्हारे जो भी अपने हैं
वो तो हर हाल अपने हैं
यदि कोई ‘हाल’ ऐसा है
जहाँ होंगे विरोधी वे
तो फिर ये जान लो
भ्रम है तुम्हें ये आज भी
कि वे तो मेरे अपने हैं
रखोगे तुम क्षमा भीतर
तभी तो प्रेम भी होगा
नहीं तो प्रेम
सुख की लालसा का ही व्यसन होगा

मेरी मानो!
क्षमा कर दो !

क्योंकि तुम प्रेममय हो।

250px|center 3 अप्रॅल, 2015


शब्दार्थ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः