काण्व वंश
(ई. पू. 75 से ई. पू. 30)
काण्व वंश की स्थापना मगध में ई. पू. 75 में वासुदेव ने की थी। वासुदेव ने शुंग वंश के अंतिम सम्राट देवभूति की हत्या करके काण्व वंश स्थापित किया था।
- इस वंश में केवल चार ही शासक हुए-
- वासुदेव
- भूमिमित्र
- नारायण
- सुशर्मन
- उपरोक्त चारों राजाओं ने ई. पू. 30 तक राज्य किया।
- पुराणों के अनुसार इस वंश को आंध्र भृत्यों ने उखाड़ फैंका, किन्तु आंध्र भृत्यों के मगध तक राज्य करने का कोई अन्य प्रमाण नहीं है।
- पाटलिपुत्र में कुछ काल के लिए 'मित्र वंश' के राजाओं ने राज्य किया।
|
|
|
|
|