श्वेडागोन पगोडा
(Redirected from Shwedagon Pagoda)
thumb|250px|श्वेडागोन पगोडा
श्वेडागोन पगोडा (अंग्रेज़ी: Shwedagon Pagoda) प्रसिद्ध बौद्ध धार्मिक स्थल है जो बर्मा की राजधानी यांगोन में स्थित है। यह बर्मा का सबसे महत्वपूर्ण और शुभ पगोडा माना जाता है। इसमें पिछले पाँच बुद्धों की कुछ स्मृतियाँ हैं जिनमें- काकूसंध की छड़ी, कोणगमन की पानी की छन्नी, कश्यप के वस्त्र का एक अंश और गौतम बुद्ध के बालों के आठ रेशे शामिल हैं।
- म्यांमार (बर्मा) के श्वेडागोन पगोडा को यहां का सबसे महत्वपूर्ण और शुभ पगोडा माना जाता है।
- 112 मीटर ऊंचा यह पगोडा पूरी तरह सोने से ढंका हुआ है।
- यह जानकर हैरानी होगी कि ऊपर बने इसके मुकुट में 5000 से अधिक हीरे और दो हजार से अधिक रूबी रत्न जड़े हुए हैं।
- दुनिया के सबसे पुराने बौद्ध स्तूपों में से एक श्वेडागोन पगोडा की सबसे खास बात ये है कि यहां बुद्ध के बालों के आठ रेशे रखे हुए हैं।
- मंदिर को 2600 साल पुराना बताया जाता है, लेकिन असल में यह कब बना है, इसका कोई प्रमाण नहीं है।
|
|
|
|
|