ख़्वाजा: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
गोविन्द राम (talk | contribs) No edit summary |
गोविन्द राम (talk | contribs) No edit summary |
||
Line 14: | Line 14: | ||
{{इस्लाम धर्म}} | {{इस्लाम धर्म}} | ||
[[Category:सूफ़ी सम्प्रदाय]] | [[Category:सूफ़ी सम्प्रदाय]] | ||
[[Category:सूफ़ी संत]]इस्लाम धर्म इस्लाम धर्म कोश | [[Category:सूफ़ी संत]][[Category:इस्लाम धर्म]] [[Category:इस्लाम धर्म कोश]] | ||
[[Category:सूफ़ी कोश]] | [[Category:सूफ़ी कोश]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ | ||
__NOTOC__ | __NOTOC__ |
Revision as of 09:02, 14 February 2013
सूफ़ी संतों के कई वर्ग-उपवर्ग हैं इनमें चिश्तिया और इस्माइली भी हैं। अजमेर के प्रसिद्ध सूफ़ी ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती का नाम सबसे प्रसिद्ध है। अजमेर को उनके रुतबे के चलते ही ख्वाजा की नगरी कहा जाता है। ख्वाजा नामधारी कई मशहूर हस्तियां हुई हैं। आमतौर पर सूफी संतों के नाम के आगे तो यह जरूरी विशेषण की तरह लगाया जाता है। सम्मान, आदर, रुतबा, वरिष्ठ जैसे भाव इस शब्द में अंतर्निहित हैं।
शब्दार्थ
ख्वाजा को अरबी भाषा का समझा जाता है पर मूल रूप से यह फारसी भाषा का शब्द है जिसमें महत्व का भाव समाया है। ख्वाजा का मतलब होता है रईस, धनवान, गुरु, ज्ञानी, शक्तिशाली, कारोबारी, स्वामी अथवा दुखहर्ता। जाहिर है कि अधिकार-प्रभुत्व सम्पन्न व्यक्ति में ही ऐसी क्षमताएं होती हैं जो इच्छापूर्ति कर सके। आध्यात्मिक पुरुष के तौर पर उस व्यक्ति के आगे हर उस संत के आगे ख्वाजा शब्द लगाया जा सकता है जिसमें मनोकामनापूर्ति की शक्ति हो। प्रभावी व्यक्ति के तौर पर मध्यएशिया के तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, अजरबैजान आदि मुल्कों में ख्वाजा की उपाधि अधिकार सम्पन्न व्यक्ति को दी जाती रही है।[1]
ख्वाजा का अपभ्रंश
अरबी में इसका उच्चारण ख्वाजाह होता है और ईरानी में खाजे। भारत, पाकिस्तान, ईरान में एक बड़ा व्यापारी समुदाय है जो खोजा कहलाते हैं। खोजा शब्द इसी ख्वाजा का अपभ्रंश है। यूरोप के यहूदियों की तरह खोजा लोग महान व्यापारी रहे हैं। पश्चिमी भारत के मुस्लिमों में खोजा कारोबारी होते हैं। खासकर पंजाब के खोजा सुन्नी कहे जाते हैं जिनके पुरखों में धर्मांतरित पंजाबी खत्री भी शामिल हैं। मोहम्मद अली जिन्ना भी खोजा समुदाय से ताल्लुक रखते थे और उनके पुरखे भी पंजाब के खत्री थे। गुजरात और मुंबई के खोजा व्यवसायी शिया समुदाय के हैं और इस्माइली धर्मगुरु आग़ाखान को मानते हैं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ ख्वाजा मेरे ख्वाजा... (हिंदी) (एच.टी.एम.एल) शब्दों का सफर। अभिगमन तिथि: 14 फ़रवरी, 2013।
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख