महगड़ा
- महगड़ा नवपाषाण काल का पुरास्थल है।
- यह उत्तर प्रदेश इलाहाबाद ज़िले की मेजा तहसील के पहाड़ी क्षेत्र में बेलन नदी के दाहिनी तट पर इलाहाबाद से 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- महगड़ा सन 1975-76 में इस पुरास्थल की खोज हुई थी।
- जी.आर. शर्मा के निर्देशन में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से यहाँ पर उत्खननचा कार्य का संलन किया था।
- डोरी छाप मिट्टी के बर्तन खुरदरे तथा रगड़कर चमकाये मृद्भाण्ड आदि पात्र परम्पराओं के ठीकरे प्रायः सभी स्तरों से मिले हैं।
- गोलाकार अथवा अण्डाकार इन झोपड़ियों का व्यास 4.3 मीटर से 6.4 मीटर तक है।
- झोपड़ियों के फर्श से नवपाषाणिक प्रसार उपकरण, मृद्भाण्ड तथा पशुओं की हड्डियों प्राप्त हुई हैं।
- गाय, बैल, भैंस, बकरियाँ आदि यहाँ के लोगों के पालतू पशु थे और हिरण तथा जंगली सुअर का ये शिकार करते थे।
- यहाँ की बस्ती के पूर्वी सिरे पर 125x75 मीटर के आयताकार पशु बाड़े के साक्ष्य मिले है।
- जिसमें कुल तीन दरवाजें थे।
- महगड़ा के उत्खन्न से धान की कृषि के संकेत मिले हैं। इस पुरास्थल का कालानुक्रम पाँचवी-चौथी सहस्त्राब्दी ई.पू. प्रस्तावित किया गया है।
|
|
|
|
|