लवणासुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:00, 15 February 2011 by गोविन्द राम (talk | contribs) (Adding category Category:पौराणिक चरित्र (को हटा दिया गया हैं।))
Jump to navigation Jump to search
  • हिन्दू महाकाव्य रामायण के अनुसार, लवणासुर एक राक्षस था, जिसे राम के छोटे भाई शत्रुघ्न ने मारा था। लवणासुर, असुरों के राजा मधु का पुत्र था।
  • मथुरा से लगभग साढ़े तीन मील दक्षिण-पश्चिम की ओर स्थित मधुवन ग्राम वाल्मीकि रामायण में वर्णित मधुपुरी के स्थान पर बसा हुआ है। मधुपुरी को मधु नामक दैत्य ने बसाया था। उसके पुत्र लवणासुर को शत्रुघ्न ने युद्ध में पराजित कर उसका वध कर दिया था और मधुपुरी के स्थान पर उन्होंने नई मथुरा या मथुरा नगरी बसाई थी। महोली ग्राम को आजकल मधुवन-महोली कहते है। पारंपरिक अनुश्रुति में मधु दैत्य की मथुरा और उसका मधुवन इसी स्थान पर थे। यहाँ लवणासुर की गुफ़ा नामक एक स्थान है जिसे मधु के पुत्र लवणासुर का निवास स्थान माना जाता है।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः