मध्यकाल में अयोध्या

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:04, 4 June 2011 by रेणु (talk | contribs) ('मध्यकाल में मुसलमानों के उत्कर्ष के समय, [[...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

मध्यकाल में मुसलमानों के उत्कर्ष के समय, अयोध्या बेचारी उपेक्षिता ही बनी रही, यहाँ तक कि मुग़ल साम्राज्य के संस्थापक बाबर के एक सेनापति ने बिहार अभियान के समय अयोध्या में श्री राम के जन्मस्थान पर स्थित प्राचीन मंदिर को तोड़कर एक मसजिद बनवाई जो आज भी विद्यमान है। मसजिद में लगे हुए अनेक स्तंभ और शिलापट्ट उसी प्राचीन मंदिर के हैं। अयोध्या के वर्तमान मंदिर कनकभवन आदि अधिक प्राचीन नहीं हैं और वहाँ यह कहावत प्रचलित है कि सरयू को छोड़कर रामचंद्रजी के समय की कोई निशानी नहीं है। कहते हैं कि अवध के नवाबों ने जब फ़ैज़ाबाद में राजधानी बनाई थी तो वहाँ के अनेक महलों में अयोध्या के पुराने मंदिरों की सामग्री उपयोग में लाई गई थी।

सुखोदय राज्य की अवनति के पश्चात् 1350 ई. में स्याम में अयोध्याराज्य की स्थापना की गई थी। इसका श्रेय उटोंग के शासक को दिया जाता है जिसने रामाधिपति की उपाधि ग्रहण की थी। अपने राज्य की राजधानी उसने अयुठिया या अयोध्या में बनाई। इस राज्य का प्रभुत्व धीरे-धीरे लाओस और कंबोडिया तक स्थापित हो गया था किंतु बर्मा के राजाओं ने अयोध्या के विस्तार को रोक दिया। 1767 ई. में बर्मा के स्याम पर आक्रमण के समय अयोध्या-नगरी को नष्ट-भ्रष्ट कर दिया गया और तत्पश्चात् स्याम की राजधानी बैंकाक में बनी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध
link=#top|center|ऊपर जायें


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः