जायस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:17, 10 September 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''जायस''' रायबरेली ज़िला, उत्तर प्रदेश में जायस स्ट...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

जायस रायबरेली ज़िला, उत्तर प्रदेश में जायस स्टेशन के पास एक प्राचीन कस्बा है। यह कस्बा हिन्दी के कवि मलिक मुहम्मद जायसी से संबंध के कारण प्रसिद्ध है।[1]

  • मलिक मुहम्म्द जायसी ने यहीं पर अपना सुप्रसिद्ध ग्रंथ 'पद्मावत' लिखा था। जायस में रहने के कारण ही ये 'जायसी' कहलाए थे।
  • 'पद्मावत' के 23वें दोहे की प्रथम चौपाई में कवि ने स्वयं ही कहा है-

'जायस नगर धरम-असथानू, तहां आय कवि कीन्ह बखानू'

  • इससे ज्ञात होता है कि जायस उस समय संभवत: मुस्लिमों के लिए पवित्र स्थान माना जाता था और जायसी यहाँ किसी और स्थान से आकर बसे थे तथा 'पद्मावत' की रचना भी उन्होंने यहीं की थी।
  • 'पद्मावत' में उसका रचना काल 927 हिजरी अर्थात 1527 ई. दिया गया है।
  • उजालिकपुर, जायस का दूसरा और संभवत: अधिक प्राचीन नाम है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 363 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः