सौमित्र चटर्जी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:55, 3 October 2012 by आरुष परिहार (talk | contribs) (''''सौमित्र चटर्जी''' (अंग्रेज़ी: ''Soumitra Chatterjee'', जन्म: 19 जनवर...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

सौमित्र चटर्जी (अंग्रेज़ी: Soumitra Chatterjee, जन्म: 19 जनवरी, 1935) एक प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेता हैं। सन 2001 में राष्ट्रीय पुरस्कार को ठुकराने वाले प्रख्यात बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी को सन 2011 में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस बार सौमित्र को अभिनेता प्राण, मनोज कुमार और अभिनेत्री वैजयंती माला पर वरीयता देते हुए दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया।[1]

जीवन परिचय

  • सौमित्र चटर्जी का जन्म 19 जनवरी 1935 में बंगाल में हुआ था।
  • सौमित्र चटर्जी लंबे समय तक सत्यजीत रे के साथ भी काम चुके हैं। उन्होंने सत्यजीत रे की 14 फिल्मों में अभिनय किया है।
  • उन्होंने 1959 में सत्यजीत रे की फिल्म ‘अपूर संसार’ से अपना कैरियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सत्यजीत रे की फिल्म ‘देवी’ ‘चारुलता’ और ‘घरे बाइरे’ में भी अभिनय किया।
  • प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी का चयन फिल्म जगत के सर्वोच्चा सम्मान वर्ष 2012 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए किया गया है। चटर्जी विख्यात फिल्मकार सत्यजित रे की फिल्मों में विभिन्न चरित्रों को जीवंत कर चुके हैं। खबर की पुष्टि करते हुए चटर्जी ने  कहा कि इस सम्मान से उन्हें बेहद खुशी हुई है। 
  • फिल्मकार सत्यजित रे और अभिनेता सौमित्र चटर्जी की जोड़ी की तुलना हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक जो़डी अकीरा कुरोसोवा-तोशिरो मिफ्यून और मार्केलो मास्ट्रोइयान्नी-फेडेरिको फेलिनो से की जानी लगी।
  • सौमित्र चटर्जी ने सत्यजित रे के अलावा मृणाल सेन, तपन सिन्हा और तरुण मजुमदार सहित कई अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निर्देशकों के साथ भी काम किया।
  • पद्म भूषण से सम्मानित अभिनेता सौमित्र चटर्जी अपर्णा सेन, गौतम घोष और ऋतुपर्णो घोष जैसे प्रसिद्ध निर्देशकों के साथ भी काम कर चुके हैं। सौमित्र चटर्जी रंगमंच से भी जु़डे रहे हैं।
  • सौमित्र चटर्जी को कला के क्षेत्र का फ्रांस का सर्वोच्चा पुरस्कार "द ऑफिसर डेस आर्ट्स एट मेटियर्स" तथा इटली से लाइफ टाइम अचीवमेंट पुस्कार भी मिला है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मुझे खुशी है कि मेरे काम को सराहा गया (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) अमर उजाला। अभिगमन तिथि: 3 अक्टूबर, 2012।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः