संजय ख़ान का जीवन परिचय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:59, 11 June 2017 by कविता बघेल (talk | contribs) (''''संजय ख़ान''' एक मशहूर फ़िल्म अभिनेता रहे हैं लेकिन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

संजय ख़ान एक मशहूर फ़िल्म अभिनेता रहे हैं लेकिन इन्हें आज भी नई चीजों को सीखने और अपनी जिंदगी में आजमाने का शौक बरकरार है।

परिचय

संजय ख़ान का जन्म 3 जनवरी, 1941 को बैंगलोर (अब कर्नाटक) में एक गजनवी पठान मुस्लिम उदारवादी परिवार में हुआ था। इन्होंने बिशप कॉटन बॉयज़ स्कूल, बैंगलोर और सेंट जर्मेन हाई स्कूल, बैंगलोर में शिक्षा प्राप्त की। संजय ख़ान की दूसरी पहचान फिरोज ख़ान और अकबर ख़ान जैसे अभिनेताओं के भाई के तौर पर भी होती है। इसके साथ, उनकी फैमिली के कई दूसरे सदस्य भी फ़िल्म इंडस्ट्री में रहे हैं। उनके दो और भाई शाहरुख़ शाह अली ख़ान और सेमीर ख़ान हैं। उनकी बहनें खुर्शीद शाहनवाड़ और दिलशाद बेगम शेख हैं, जिन्हें दिलशाद बीबी के नाम से जाना जाता है। बैंगलोर में स्कूली शिक्षा के बाद, वह मुंबई गए जहां उन्होंने अपने भाई फिरोज ख़ान से जुड़कर अपनी फ़िल्मों के निर्देशकों की सहायता की।

विवाह

संजय ख़ान का विवाह ज़रीन कटराक, जो एक प्रसिद्ध मॉडल थी, से हुआ था। 1963 में जरीन ने फ़िल्म 'तेरे घर के सामने' में देवानंद के सचिव के रूप में अभिनय किया। 1966 में संजय से शादी करने के बाद, उन्होंने अभिनय छोड़ दिया। संजय ख़ान और जरीन ख़ान का रिश्ता ज्यादा समय तक टिक ना सका और उनका तलाक हो गया। उसके बाद संजय ख़ान ने जीनत अमान से दूसरा विवाह कर लिया, पर यह विवाह भी ज़्यादा दिनों तक सफल ना हो सका।

बच्चे

संजय खान पहली पत्नी ज़रीन खान से उन्हें तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी फराह का जन्म 28 दिसंबर, 1969, जिसने डीजे अकील से विवाह किया, दूसरी बेटी सिमोन का जन्म 12 फरवरी, 1971, जिसका विवाह अजय अरोड़ा के प्रबंध निदेशक और डी 'सज्जा के मालिक से हुआ, और उनकी सबसे छोटी बेटी सुज़ान ख़ान का जन्म 26 अक्टूबर, 1978 को हुआ था, जो अभिनेता रितिक रोशन की पूर्व पत्नी थीं। इनका एक पुत्र जायद ख़ान जिसका जन्म 5 जुलाई, 1980 को हुआ। अभिनेता फरदीन ख़ान इनके भतीजे है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. Sanjay Khan Profile : इन्होंने जीनत को सबके सामने चांटा मारा था (हिंदी) days.jagranjunction.com। अभिगमन तिथि: 10 जून, 2017।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः