मेरठ: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
Line 27: Line 27:
#[[नंगली तीर्थ मेरठ|नंगली तीर्थ]]
#[[नंगली तीर्थ मेरठ|नंगली तीर्थ]]
#[[सूरज कुंड मेरठ]]
#[[सूरज कुंड मेरठ]]
#[[जामा मस्जिद]]
#[[जामा मस्जिद मेरठ|जामा मस्जिद]]


{{प्रचार}}
{{प्रचार}}

Revision as of 07:32, 20 November 2011

मेरठ गंगा तथा यमुना दोआब के मध्यवर्ती भाग में बसा हुआ है। गंग नहर और हिंडन नदी के तट पर बसा मेरठ 3911 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला उत्तर प्रदेश का प्रमुख ज़िला है। उत्तर में मुज़फ़्फ़रनगर, दक्षिण में ग़ाज़ियाबाद और बुलंदशहर तथा पश्चिम में बागपत ज़िले से घिरे मेरठ में अनेक दर्शनीय स्थल हैं।

इतिहास

  • हिन्दू मान्यता है कि मेरठ की स्थापना रावण के ससुर माया ने की थी और इसे 'मैदांत का खेड़ा' कहा था।
  • एक अन्य मान्यता के अनुसार, माया नामक एक वास्तुकार ने इसे राजा युधिष्ठिर से प्राप्त किया था। माया के नाम पर ही इसे 'मैराष्ट्र' कहा गया था।
  • मेरठ में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम चिंगारी फूटी थी। मेरठ छावनी में तैनात तीसरी कैवेलरी के 85 सैनिकों द्वारा परेड ग्राउंड पर चर्बी लगे कारतूसों के प्रयोग के आदेश की अवहेलना ने भारत की स्वाधीनता के प्रथम संग्राम को एक ऐसा मोड़ दिया जिसको 1857 की क्रांति के नाम से जाना गया। 10 मई 1857 को प्रस्फुटित हुई यह क्रांति मात्र सैनिक विद्रोह नहीं थी। इसका सर्वाधिक उल्लेखनीय पहलू यह है कि इसमें हिन्दू और मुसलमान दोनों ही अपने राष्ट्रीय धर्म की रक्षा के लिए कटिबद्ध थे।

कृषि

मेरठ कृषि प्रधान क्षेत्र है। उत्तर प्रदेश का कृषि का प्रमुख केन्द्र है। यहाँ गेंहूँ, कपास, दाल, तिलहन, और गुड़ का व्यापार होता है।

उद्योग

कृषिगत वस्तुओं के व्यापार का भी यह मुख्य केन्द्र है। यहाँ लोहे की वस्तुएँ — कैंची, चाकू - छुरियाँ, सरौते आदि अधिक बनाए जाते हैं। यह उत्तर प्रदेश की गुड़ की सबसे बड़ी मंण्डी है। यहाँ पर चीनी की कई मिलें हैं।

परिवहन

वायु मार्ग -

पंतनगर मेरठ का निकटतम एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट मेरठ से 62 किमी. की दूरी पर स्थित है।

रेल मार्ग -

यह रेलमार्गों का बड़ा केन्द्र है। मेरठ जंकशन देश के प्रमुख शहरों से अनेक ट्रेनों के माध्यम से जुड़ा हुआ है। दिल्ली, जम्मू, अंबाला, सहारनपुर आदि स्थानों से आसानी से मेरठ पहुंचा जा सकता है।

सड़क मार्ग -

उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों के अनेक शहरों से मेरठ सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। राज्य परिवहन निगम की नियमित बसें अनेक शहरों से मेरठ के लिए चलती हैं।

दर्शनीय स्थल

धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से मेरठ में अनेक दर्शनीय स्थल हैं, जिन्हें देखने की लालसा में सैलानी यहाँ खिंचे चले आते हैं। कुछ प्रमुख स्थल इस प्रकार हैं -

  1. पांडव क़िला
  2. शहीद स्मारक
  3. राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय
  4. शाहपीर मक़बरा
  5. सेन्ट जॉन चर्च
  6. नंगली तीर्थ
  7. सूरज कुंड मेरठ
  8. जामा मस्जिद


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख