जायस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:43, 7 November 2017 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replacement - "अर्थात " to "अर्थात् ")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

जायस रायबरेली ज़िला, उत्तर प्रदेश में जायस स्टेशन के पास एक प्राचीन क़स्बा है। यह क़स्बा हिन्दी के कवि मलिक मुहम्मद जायसी से संबंध के कारण प्रसिद्ध है।[1]

  • मलिक मुहम्म्द जायसी ने यहीं पर अपना सुप्रसिद्ध ग्रंथ 'पद्मावत' लिखा था। जायस में रहने के कारण ही ये 'जायसी' कहलाए थे।
  • 'पद्मावत' के 23वें दोहे की प्रथम चौपाई में कवि ने स्वयं ही कहा है-

'जायस नगर धरम-असथानू, तहां आय कवि कीन्ह बखानू'

  • इससे ज्ञात होता है कि जायस उस समय संभवत: मुस्लिमों के लिए पवित्र स्थान माना जाता था और जायसी यहाँ किसी और स्थान से आकर बसे थे तथा 'पद्मावत' की रचना भी उन्होंने यहीं की थी।
  • 'पद्मावत' में उसका रचना काल 927 हिजरी अर्थात् 1527 ई. दिया गया है।
  • उजालिकपुर, जायस का दूसरा और संभवत: अधिक प्राचीन नाम है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 363 |
  • ऐतिहासिक स्थानावली | विजयेन्द्र कुमार माथुर | वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः