बहमनी वंश: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
गोविन्द राम (talk | contribs) m (Adding category Category:दक्कन सल्तनत (को हटा दिया गया हैं।)) |
No edit summary |
||
(One intermediate revision by the same user not shown) | |||
Line 77: | Line 77: | ||
|- | |- | ||
| [[बरार]] | | [[बरार]] | ||
| | | [[फ़तेहउल्ला इमादशाह]] | ||
| इमादशाही वंश | | इमादशाही वंश | ||
| एलिचपुर, गाविलगढ़ | | एलिचपुर, गाविलगढ़ | ||
Line 101: | Line 101: | ||
|- | |- | ||
| [[बीदर]] | | [[बीदर]] | ||
| अमीर अली बरीद | | [[अली बरीद|अमीर अली बरीद]] | ||
| बरीदशाही वंश | | [[बरीदशाही वंश]] | ||
| [[बीदर]] | | [[बीदर]] | ||
|1526-27 ई. | |1526-27 ई. | ||
Line 115: | Line 115: | ||
बहमनी सुल्तानों ने गाबिलगढ़ और नरनाल में मज़बूत क़िले बनवाये और गुलबर्ग एवं बीदर में कुछ मस्जिदें भी बनवायीं। बहमनी सल्तनत के इतिहास से प्रकट होता है कि हिन्दू आबादी को सामूहिक रूप से किस प्रकार जबरन मुसलमान बनाने का सुल्तानों का प्रयास किस प्रकार विफल हुआ।__NOTOC__ | बहमनी सुल्तानों ने गाबिलगढ़ और नरनाल में मज़बूत क़िले बनवाये और गुलबर्ग एवं बीदर में कुछ मस्जिदें भी बनवायीं। बहमनी सल्तनत के इतिहास से प्रकट होता है कि हिन्दू आबादी को सामूहिक रूप से किस प्रकार जबरन मुसलमान बनाने का सुल्तानों का प्रयास किस प्रकार विफल हुआ।__NOTOC__ | ||
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1|माध्यमिक=|पूर्णता=|शोध=}} | |||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{भारत के राजवंश}} | {{भारत के राजवंश}} |
Latest revision as of 07:41, 23 July 2013
मुहम्मद बिन तुग़लक़ के शासन काल के अन्तिम दिनो में दक्कन में 'अमीरान-ए-सादाह' के विद्रोह के परिणामस्वरूप 1347 ई. में 'बहमनी साम्राज्य' की स्थापना हुई। दक्कन के सरदारों ने दौलताबाद के क़िले पर अधिकार कर' इस्माइल' अफ़ग़ान को' नासिरूद्दीन शाह' के नाम से दक्कन का राजा घोषित किया। इस्माइल बूढ़ा और आराम तलब होने के कारण इस पद के अयोग्य सिद्ध हुआ। शीघ्र ही उसे अधिक योग्य नेता हसन, जिसकी उपाधि 'जफ़र ख़ाँ' थी, के पक्ष में गद्दी छोड़नी पड़ी। जफ़र ख़ाँ को सरदारों ने 3 अगस्त, 1347 को 'अलाउद्दीन बहमनशाह' के नाम से सुल्तान घोषित किया। उसने अपने को ईरान के 'इस्फन्दियार' के वीर पुत्र 'बहमनशाह' का वंशज बताया, जबकि फ़रिश्ता के अनुसार- वह प्रारंभ में एक ब्राह्मण गंगू का नौकर था। उसके प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से शासक बनने के बाद बहमनशाह की उपाधि ली। अलाउद्दीन हसन ने गुलबर्गा को अपनी राजधानी बनाया तथा उसका नाम बदलकर 'अहसानाबाद' कर दिया। उसने साम्राज्य को चार प्रान्तों- गुलबर्गा, दौलताबाद, बरार और बीदर में बांटा। 4 फ़रवरी, 1358 को उसकी मृत्यु हो गयी। इसके उपरान्त सिंहासनारूढ़ होने वाले शासको में फ़िरोज शाह बहमनी ही सबसे योग्य शासक था।
शासक | शासन काल |
---|---|
अलाउद्दीन बहमन शाह प्रथम | 1347-1358 ई. |
मुहम्मद बहमनी शाह प्रथम | 1358-1373 ई. |
मुज़ाहिद बहमनी | 1373-1377 ई. |
दाऊद बहमनी | 1378 ई. |
मुहम्मद बहमनी शाह द्वितीय | 1378-1397 ई. |
ग़यासुद्दीन बहमनी | 1397 ई. |
शम्सुद्दीन बहमनी | 1397 ई. |
फ़िरोज शाह बहमनी | 1397-1422 ई. |
अहमदशाह प्रथम | 1422-1435 ई. |
अलाउद्दीन अहमदशाह द्वितीय | 1435-1457 ई. |
हुमायूँ शाह बहमनी | 1457-1461 ई. |
निज़ाम शाह बहमनी | 1461-63 ई. |
मुहम्मद बहमनी शाह तृतीय | 1463-82 |
महमूद शाह बहमनी | 1482-1518 ई. |
कलीमुल्ला बहमनी शाह | 1526-1538 ई. |
विजयनगर से युद्ध
बहमनी सल्तनत की अपने पड़ोसी विजयनगर के हिन्दू राज्य से लगातार अनबन चलती रही। विजयनगर राज्य उस समय तुंगभद्रा नदी के दक्षिण और कृष्णा नदी के उत्तरी क्षेत्र में फैला हुआ था और उसकी पश्चिमी सीमा बहमनी राज्य से मिली हुई थी। विजयनगर राज्य के दो मज़बूत क़िले मुदगल और रायचूर बहमनी सीमा के निकट स्थित थे। इन क़िलों पर बहमनी सल्तनत और विजयनगर राज्य दोनों दाँत लगाये हुए थे। इन दोनों राज्यों में धर्म का अन्तर भी था। बहमनी राज्य इस्लामी और विजयनगर राज्य हिन्दू था। बहमनी सल्तनत की स्थापना के बाद ही उन दोनों राज्यों में लड़ाइयाँ शुरू हो गईं और वे तब तक चलती रहीं जब तक बहमनी सल्तनत क़ायम रही। बहमनी सुल्तानों के द्वारा पड़ोसी हिन्दू राज्य को नष्ट करने के सभी प्रयास निष्फल सिद्ध हुए, यद्यपि इन युद्धों में अनेक बार बहमनी सुल्तानों की विजय हुई और रायचूर के दोआब पर विजयनगर के राजाओं के मुक़ाबले में बहमनी सुल्तानों का अधिकार अधिक समय तक रहा।
तख़्त के लिए रक्तपात
बहमनी सुल्तानों में तख़्त के लिए प्रायः रक्तपात होता रहा। चार सुल्तानों को क़त्ल कर दिया गया। दो अन्य को गद्दी से जबरन उतार कर अंधा कर दिया गया। चौदह सुल्तानों में से केवल पाँच सुल्तान ही अपनी मौत से मरे। नवें सुल्तान अहमद ने राजधानी गुलबर्ग से हटाकर बीदर बनायी, जहाँ उसने अनेक आलीशान इमारतों का निर्माण कराया।
शासनिक पद
बहमनी राज्य की आबादी में मुसलमान अल्पसंख्यक थे, इसलिए सुल्तान ने राज्य के बाहर के मुसलमानों को वहाँ आकर बसने के लिए प्रोत्साहित किया। परिणामस्वरूप बहुत से विदेशी मुसलमान वहाँ आकर बस गये जो अधिकतर शिया थे। उनमें से बहुत से लोगों को राज्य के महत्त्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया। विदेशी मुसलमानों के बढ़ते हुए प्रभाव से खिन्न होकर दक्खिनी औ अबीसीनियाई मुसलमान, जो ज़्यादातर सुन्नी थे, उनसे शत्रुता रखने लगे।
बहमनी सल्तनत का पतन
दसवें सुल्तान अलाउद्दीन द्वितीय (1435-57 ई.) के शासनकाल में दक्खिनी और विदेशी मुसलमानों के संघर्ष ने अत्यन्त उग्र रूप धारण कर लिया। 1481 ई. में 13वें सुल्तान मुहम्मद तृतीय के राज्य काल में महमूद गवाँ को फाँसी दे दी गई, जो ग्यारहवें सुल्तान हमायूँ के समय से बहमनी सल्तनत का बड़ा वज़ीर था और उसने राज्य की बड़ी सेवा की थी। मुहम्मद गवाँ की मौत के बाद बहमनी सल्तनत का पतन शुरू हो गया।
स्वतंत्र राज्य
अगले और आख़िरी सुलतान महमूद के राज्यकाल में बहमनी राज्य के पाँच स्वतंत्र राज्य बरार, बीदर, अहमदनगर, गोलकुण्डा और बीजापुर बन गये। जिनके सूबेदारों ने अपने को स्वतंत्र सुल्तान घोषित कर दिया। इन पाँचों राज्यों ने 17वीं शताब्दी तक अपनी स्वतंत्रता बनाये रखी। तब इन सबको मुग़ल साम्राज्य में मिला लिया गया।
राज्य | संस्थापक | राजवंश | राजधानी | समय |
---|---|---|---|---|
बरार | फ़तेहउल्ला इमादशाह | इमादशाही वंश | एलिचपुर, गाविलगढ़ | 1484 ई. |
बीजापुर | यूसुफ़ आदिल ख़ाँ | आदिलशाही वंश | नौरसपुर | 1489-90 ई. |
अहमदनगर | मलिक अहमद | निज़ामशाही वंश | जुन्नार, अहमदनगर | 1490 ई. |
गोलकुण्डा | कुली कुतुबशाह | कुतुबशाही वंश | गोलकुण्डा | 1512-18 ई. |
बीदर | अमीर अली बरीद | बरीदशाही वंश | बीदर | 1526-27 ई. |
इस्लामी शिक्षा
बहमनी सल्तनत से कोई ख़ास फ़ायदा नहीं पहुँचा। कुछ बहमनी सुल्तानों ने इस्लामी शिक्षा को प्रोत्साहन दिया और राज्य के पूर्वी भाग में सिंचाई का प्रबंध किया। लेकिन उनकी लड़ाइयों, नरसंहार और आगजनी से प्रजा को बहुत नुक़सान पहुँचा।
समृद्धि और ऐश्वर्य
इस सल्तनत में साधारण प्रजा की दशा बहुत दयनीय थी, जैसा कि रूसी व्यापारी एथानासियस निकितिन ने लिखा है, जिसने बहमनी राज्य का चार वर्ष (1470-74 ई.) तक भ्रमण किया। उसने लिखा है कि भूमि पर जनसंख्या का भार अत्यधिक है, जबकि अमीर लोग समृद्धि और ऐश्वर्य का जीवन बिताते हैं। वे जहाँ कहीं जाते हैं, उनके लिए चांदी के पलंग पहले से ही रवाना कर दिये जाते हैं। उनके साथ बहुत घुड़सवार और सिपाही, मशालची और गवैये चलते हैं।
क़िले और मस्जिदें
बहमनी सुल्तानों ने गाबिलगढ़ और नरनाल में मज़बूत क़िले बनवाये और गुलबर्ग एवं बीदर में कुछ मस्जिदें भी बनवायीं। बहमनी सल्तनत के इतिहास से प्रकट होता है कि हिन्दू आबादी को सामूहिक रूप से किस प्रकार जबरन मुसलमान बनाने का सुल्तानों का प्रयास किस प्रकार विफल हुआ।
|
|
|
|
|