ग़ाज़ियाबाद: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
m (Text replace - "1857" to "1857")
Line 5: Line 5:
ग़ाज़ियाबाद नगर [[उत्तर प्रदेश]] के पश्चिम भाग में [[अलीगढ़]]-[[दिल्ली]] मार्ग पर दिल्ली से लगभग 24 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।
ग़ाज़ियाबाद नगर [[उत्तर प्रदेश]] के पश्चिम भाग में [[अलीगढ़]]-[[दिल्ली]] मार्ग पर दिल्ली से लगभग 24 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।
==इतिहास==
==इतिहास==
ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह ज़िला काफ़ी महत्त्वपूर्ण माना जाता है। यह ज़िला [[14 नवम्बर]] [[1976]] ई. को बना था। इस जगह पर कई प्रमुख युद्ध हुए हैं जैसे चौथी शताब्दी का कोट युद्ध और [[मराठा]]-[[मुग़ल]] के बीच आदि। लेकिन सबसे प्रमुख युद्ध [[1857]] ई. में हिंडन नदी के तट पर [[अंग्रेज|अंग्रेजों]] के साथ हुआ था। ग़ाज़ियाबाद का नाम इसके संस्थापक [[गाज़ीउद्दीन इमामुलमुल्क|गाज़ीउद्दीन]] के नाम पर पड़ा है, जिसने इसका नाम अपने नाम पर '''गाज़ीउद्दीननगर''' रखा था, लेकिन बाद में इसका नाम छोटा करके ग़ाज़ियाबाद कर दिया गया।
ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह ज़िला काफ़ी महत्त्वपूर्ण माना जाता है। यह ज़िला [[14 नवम्बर]] [[1976]] ई. को बना था। इस जगह पर कई प्रमुख युद्ध हुए हैं जैसे चौथी शताब्दी का कोट युद्ध और [[मराठा]]-[[मुग़ल]] के बीच आदि। लेकिन सबसे प्रमुख युद्ध 1857 ई. में हिंडन नदी के तट पर [[अंग्रेज|अंग्रेजों]] के साथ हुआ था। ग़ाज़ियाबाद का नाम इसके संस्थापक [[गाज़ीउद्दीन इमामुलमुल्क|गाज़ीउद्दीन]] के नाम पर पड़ा है, जिसने इसका नाम अपने नाम पर '''गाज़ीउद्दीननगर''' रखा था, लेकिन बाद में इसका नाम छोटा करके ग़ाज़ियाबाद कर दिया गया।
==औद्योगिक शहर==
==औद्योगिक शहर==
आधुनिक ग़ाज़ियाबाद तेज़ी से विकसित हो रहा औद्योगिक शहर है। यहाँ से कई श्रमिक रोज़ [[नई दिल्ली]] आते-जाते हैं और दिल्ली में ग़ाज़ियाबाद में उत्पादित माल का भी विपणन होता है। यहाँ के निर्माण और प्रसंस्करण उद्योगों में वनस्पति तेल, इलेक्ट्रोप्लेटिंग, परदे, डीज़ल इंजन, साइकिल, रेल के डिब्बे, भारी चेन पीतल के ब्रैकेट, लालटेन, शीशे का सामान, मिट्टी के बर्तन, पेंट तथा वार्निश और टाइपराइटर के रिबन शामिल हैं।  
आधुनिक ग़ाज़ियाबाद तेज़ी से विकसित हो रहा औद्योगिक शहर है। यहाँ से कई श्रमिक रोज़ [[नई दिल्ली]] आते-जाते हैं और दिल्ली में ग़ाज़ियाबाद में उत्पादित माल का भी विपणन होता है। यहाँ के निर्माण और प्रसंस्करण उद्योगों में वनस्पति तेल, इलेक्ट्रोप्लेटिंग, परदे, डीज़ल इंजन, साइकिल, रेल के डिब्बे, भारी चेन पीतल के ब्रैकेट, लालटेन, शीशे का सामान, मिट्टी के बर्तन, पेंट तथा वार्निश और टाइपराइटर के रिबन शामिल हैं।  

Revision as of 14:15, 21 July 2011

thumb|250px|ग़ाज़ियाबाद ग़ाज़ियाबाद शहर, भूतपूर्व ग़ाज़ीउद्दीन नगर, ग़ाज़ियाबाद ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य, उत्तरी भारत में स्थित है। 1740 में स्थापित यह शहर नई दिल्ली से 19 किलोमीटर पूर्व में ग्रैंड ट्रंक रोड पर स्थित है। राज्य के उत्तरी हिस्से में स्थित ग़ाज़ियाबाद ज़िले (2,600 वर्ग किलोमीटर) की स्थापना 1976 में हुई थी। यह गंगा के ऊपरी मैदान का हिस्सा है, जिसे ऐतिहासिक रूप से सप्त सिंधु (सात नदियाँ) के पूर्व में स्थित भूमि के रूप में जाना जाता है। यह एक समतलीय मैदानी क्षेत्र है, जिससे होकर बारहमासी नदी धाराएँ बहती हैं। यह ज़िला ज्योतिबा फूल नगर ज़िले के पूर्व, बुलन्दशहर ज़िले के दक्षिण-पूर्व, गौतम बुद्ध नगर ज़िले के दक्षिण-पश्चिम और हरियाणा ज़िले के पश्चिम से घिरा हुआ है।

स्थिति

ग़ाज़ियाबाद नगर उत्तर प्रदेश के पश्चिम भाग में अलीगढ़-दिल्ली मार्ग पर दिल्ली से लगभग 24 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।

इतिहास

ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह ज़िला काफ़ी महत्त्वपूर्ण माना जाता है। यह ज़िला 14 नवम्बर 1976 ई. को बना था। इस जगह पर कई प्रमुख युद्ध हुए हैं जैसे चौथी शताब्दी का कोट युद्ध और मराठा-मुग़ल के बीच आदि। लेकिन सबसे प्रमुख युद्ध 1857 ई. में हिंडन नदी के तट पर अंग्रेजों के साथ हुआ था। ग़ाज़ियाबाद का नाम इसके संस्थापक गाज़ीउद्दीन के नाम पर पड़ा है, जिसने इसका नाम अपने नाम पर गाज़ीउद्दीननगर रखा था, लेकिन बाद में इसका नाम छोटा करके ग़ाज़ियाबाद कर दिया गया।

औद्योगिक शहर

आधुनिक ग़ाज़ियाबाद तेज़ी से विकसित हो रहा औद्योगिक शहर है। यहाँ से कई श्रमिक रोज़ नई दिल्ली आते-जाते हैं और दिल्ली में ग़ाज़ियाबाद में उत्पादित माल का भी विपणन होता है। यहाँ के निर्माण और प्रसंस्करण उद्योगों में वनस्पति तेल, इलेक्ट्रोप्लेटिंग, परदे, डीज़ल इंजन, साइकिल, रेल के डिब्बे, भारी चेन पीतल के ब्रैकेट, लालटेन, शीशे का सामान, मिट्टी के बर्तन, पेंट तथा वार्निश और टाइपराइटर के रिबन शामिल हैं।

कृषि

यहाँ की अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान है। फ़सलों में अनाज, दलहन, गन्ना और तिलहन शामिल हैं।

उद्योग

ग़ाज़ियाबाद शहर प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक नगर है। यहाँ पर चीनी, रंग-रोगन, दवाएँ, काँच की वस्तुएँ, पोटरीज, वनस्पति घी और इलेक्ट्रोनिक आदि के कारख़ाने हैं। ग़ाज़ियाबाद में भारत का इलैक्ट्रोनिक्स लिमिटेड केन्द्र सरकार का प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठान है। उद्योगों में शराब, वस्त्र काग़ज़, कृषि उपकरण, पंखे, रेडिएटर बिजली के समान, रसायन और लोहे तथा स्टील के बर्तनों का उत्पादन होता है। चावल, दाल और वनस्पति तेल की मिलें हथकरघा बुनाई और रेशम की बुनाई यहाँ के कुटीर उद्योग हैं।

शिक्षा

ग़ाज़ियाबाद में कई शैक्षिक संस्थान हैं, जिनमें इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, ऐडवांस इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, ए. के. जी. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ बिजनेस ऐंड एडमिनिस्ट्रेशन, इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज़ इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोडक्टिविटी ऐंड मैनेजमेंट और एम.एम. एच. महाविद्यालय व राम चमेली चड्डा महाविद्यालय शामिल हैं।

परिवहन

ग़ाज़ियाबाद सड़क और रेलमार्ग द्वारा उत्तर भारत के महत्त्वपूर्ण शहरों से जुड़ा है।

वायु मार्ग

सबसे निकटतम हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट है।

रेल मार्ग

ग़ाज़ियाबाद रेलमार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग

ग़ाज़ियाबाद सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली, इलाहाबाद, लखनऊ, हरिद्वार, सहारनपुर, बागपत आदि सभी शहरों से जुड़ा हुआ है।

दर्शनीय स्थल

ग़ाज़ियाबाद शहर में दुधेश्वरनाथ और देवी दुर्गा के मंदिर तथा कई बिखरे हुए मुस्लिम भग्नावशेष मौजूद हैं। दुधेश्वरनाथ यहाँ का मुख्य मन्दिर हैं जहाँ शिवरात्रि के अवसर पर हज़ारों भक्तजन हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते हैं व शिवजी पर दूध चढ़ाते हैं। शिवरात्रि के दिन यहाँ कांवड़ियों की लम्बी कतार लगती है, जगह जगह मेले लगते हैं। गुरुद्वारा तेग बहादुर साहिब, जलालबाद, सिद्ध पीठ दुधेश्‍वर नाथ मठ मंदिर, श्री ऋषभांचल तीर्थ, वर्द्धमानपुरम, अजरारा और डसन आदि यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार ग़ाज़ियाबाद शहर की जनसंख्या 9,68,521 है व ग़ाज़ियाबाद ज़िले की कुल जनसंख्या 32,89,540 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख