आक: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
(''''आक''' (ऑक) बत्तक के समान, छोटा, समुद्रीय, टिट्टिभ (कारै...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
No edit summary
Line 1: Line 1:
'''आक''' (ऑक) बत्तक के समान, छोटा, समुद्रीय, टिट्टिभ (कारैड्रिइफ़ॉर्मीज़) वर्ग का पक्षी है। इसका शरीर गठा हुआ, पंख छोटे और सँकरे, 12 से 18 परों की छोटी नाप तथा शरीर के पिछले भाग में आपस में झिल्ली से जुड़े, कुल तीन अँगुलियों वाले, पैर होतेे हैं। पैरों की स्थिति शरीर के पिछले भाग में होने के कारण आक भूमि पर सीधे होकर चलता है। साधारणत: इसके शरीर के ऊपरी भाग का रंग काला और निचले का श्वेत होता है।
'''आक''' (Auk ; ऑक) बत्तख के समान, छोटा, समुद्रीय, टिट्टिभ (कारैड्रिइफ़ॉर्मीज़) वर्ग का पक्षी है। इसका शरीर गठा हुआ, पंख छोटे और सँकरे, 12 से 18 परों की छोटी नाप तथा शरीर के पिछले भाग में आपस में झिल्ली से जुड़े, कुल तीन अँगुलियों वाले, पैर होतेे हैं। पैरों की स्थिति शरीर के पिछले भाग में होने के कारण आक भूमि पर सीधे होकर चलता है। साधारणत: इसके शरीर के ऊपरी भाग का रंग काला और निचले का श्वेत होता है।


यह अंध तथा प्रशांत महासागरों के उत्तरी भागों और ध्रुव महासागरों में पाया जाता है।
यह अंध तथा प्रशांत महासागरों के उत्तरी भागों और ध्रुव महासागरों में पाया जाता है।
Line 12: Line 12:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{जीव जन्तु}}
{{जीव जन्तु}}
[[Category:प्राणी विज्ञान]][[Category:प्राणि विज्ञान कोश]][[Category:उभयचर]][[Category:विज्ञान कोश]]
[[Category:प्राणी विज्ञान]][[Category:प्राणि विज्ञान कोश]][[Category:विज्ञान कोश]]
[[Category:हिन्दी विश्वकोश]]
[[Category:हिन्दी विश्वकोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 07:06, 10 June 2018

आक (Auk ; ऑक) बत्तख के समान, छोटा, समुद्रीय, टिट्टिभ (कारैड्रिइफ़ॉर्मीज़) वर्ग का पक्षी है। इसका शरीर गठा हुआ, पंख छोटे और सँकरे, 12 से 18 परों की छोटी नाप तथा शरीर के पिछले भाग में आपस में झिल्ली से जुड़े, कुल तीन अँगुलियों वाले, पैर होतेे हैं। पैरों की स्थिति शरीर के पिछले भाग में होने के कारण आक भूमि पर सीधे होकर चलता है। साधारणत: इसके शरीर के ऊपरी भाग का रंग काला और निचले का श्वेत होता है।

यह अंध तथा प्रशांत महासागरों के उत्तरी भागों और ध्रुव महासागरों में पाया जाता है।

आक अनेक जातियों के होते हैं। इनका निवास अंध तथा प्रशांत महासागरों के उत्तरी भागों और ध्रुव महासागरों मे सीमित है। वर्ष के अधिक भाग को ये तट के पासवाले समुद्र में बिताते हैं। केवल शीत ऋतु में ये दक्षिण की ओर चले जाते हैं। इनका भोजन मुख्यत: मछली तथा कठिनि (क्रस्टेशियन) वर्ग के जीव, जैसे केकड़े झींगा, महाचिंगट (लॉब्स्टर) इत्यादि होते हैं। इन्हें ये जल में गोता मारकर पकड़ते हैं। टापुओं और समुद्रतटीय पहाड़ियों में ये संतानोत्पति के लिए बस जाते हैं। इनकी प्राय: सब जातियाँ घोंसला नहीं बनातीं तथा एक जाति को छोड़कर बाकी सब जातियों के आक वर्ष में केवल एक अंडा देते हैं। अंडे से बाहर निकलने पर बच्चे काले रोएँदार परों से ढके रहते हैं। समुद्र में तो आक मौन रहते हैं, पर संतानोत्पति के लिए बसे उपनिवेशों में ये विचित्र प्रकार के स्वर निकालते हैं।

भीमकाय आक 30 इंच लंबा होता है। परों के लिए अंधाधुंध शिकार किए जाने के कारण इसकी जाति 19वीं सदी में लुप्त हो गई।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 336 |

संबंधित लेख