विनोद मेहरा: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 2: Line 2:
{{सूचना बक्सा विनोद मेहरा}}
{{सूचना बक्सा विनोद मेहरा}}


'''विनोद मेहरा''' (अंग्रेजी:''Vinod Mehra''; जन्म- [[13 फरवरी]], [[1945]], [[अमृतसर]]; मृत्यु- [[30 अक्टूबर]], [[1990]], [[मुम्बई]]) [[भारतीय सिनेमा]] के [[अभिनेता]] थे। इन्होंने 100 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया था। वर्ष [[1958]] फ़िल्म रजनी में एक बाल कलाकार के रूप में किशोर कुमार की भूमिका निभाने वाले चरित्र के छोटे संस्करण के रूप में मेहरा की शुरुआत हुई।  
'''विनोद मेहरा''' ([[अंग्रेजी]]:''Vinod Mehra''; जन्म- [[13 फरवरी]], [[1945]], [[अमृतसर]]; मृत्यु- [[30 अक्टूबर]], [[1990]], [[मुम्बई]]) [[भारतीय सिनेमा]] के [[अभिनेता]] थे। इन्होंने 100 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया था। वर्ष [[1958]] फ़िल्म रजनी में एक बाल कलाकार के रूप में किशोर कुमार की भूमिका निभाने वाले चरित्र के छोटे संस्करण के रूप में मेहरा की शुरुआत हुई।  


== संक्षिप्त परिचय ==
== संक्षिप्त परिचय ==

Revision as of 13:00, 28 July 2017

विनोद मेहरा सूची
विनोद मेहरा
पूरा नाम विनोद मेहरा
जन्म 13 फरवरी, 1945
जन्म भूमि अमृतसर
मृत्यु 30 अक्टूबर, 1990
मृत्यु स्थान मुम्बई
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र अभिनेता
मुख्य फ़िल्में इंसानियत (1994), प्रतीक्षा (1993), पत्थर के फूल (1991), प्यार का कर्ज़ (1990)
नागरिकता भारतीय
अद्यतन‎ 06:18, 19 जुलाई 2017 (IST)

विनोद मेहरा (अंग्रेजी:Vinod Mehra; जन्म- 13 फरवरी, 1945, अमृतसर; मृत्यु- 30 अक्टूबर, 1990, मुम्बई) भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे। इन्होंने 100 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया था। वर्ष 1958 फ़िल्म रजनी में एक बाल कलाकार के रूप में किशोर कुमार की भूमिका निभाने वाले चरित्र के छोटे संस्करण के रूप में मेहरा की शुरुआत हुई।

संक्षिप्त परिचय

विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी, 1945 को अमृतसर में हुआ था। इन्होंने तीन शादियाँ की थी। मीना ब्रोका इनकी पहली पत्नी थी। बिंदिया गोस्वामी इनकी दूसरी पत्नी जिनके साथ विनोद ने कई फ़िल्मों में काम किया। किरण विनोद मेहरा की तीसरी पत्नी थी। किरण और विनोद की एक बेटी सोनिया और एक बेटा रोहन है।

फ़िल्म सफ़र

  1. REDIRECTसाँचा:मुख्य

विनोद मेहरा के फ़िल्म करियर के मौसम को खुशनुमा बनाने में अभिनेत्री मौसमी चटर्जी का योगदान रहा है। शक्ति सामंत की फ़िल्म अनुराग (1972) में मौसमी चटर्जी और विनोद मेहरा पहली बार साथ आए। मौसमी ने एक दृष्टिहीन युवती का रोल संजीदगी के साथ किया था। विनोद एक आदर्शवादी नायक थे और अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध वह मौसमी से शादी करना चाहते थे। इसके बाद फ़िल्म उस पार (बसु चटर्जी), दो झूठ (जीतू ठाकुर) तथा स्वर्ग नरक (दसारी नारायण राव) में मौसमी के नायक बने।[1]


प्रमुख फ़िल्में

  1. REDIRECTसाँचा:मुख्य

विनोद मेहरा ने भारतीय सिनेमा में 100 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया है। बाल कलाकार के रूप में विनोद मेहरा ने फ़िल्मों में शुरुआत की। इनकी फ़िल्म लाल पत्थर (1972), अनुराग (1972), सबसे बड़ा रुपैया (1976), नागिन (1976), अनुरोध (1977), साजन बिना सुहागन (1978), घर (1978), दादा (1979), कर्तव्य (1979), अमर दीप (1979), जानी दुश्र्मन (1979) आदि।

निधन

विनोद मेहरा का निधन 30 अक्टूबर 1990 को अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. विनोद मेहरा : हाशिए में कैद (हिंदी) बेबदुनिया। अभिगमन तिथि: 20 जुलाई, 2017।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

विनोद मेहरा सूची