हस्तिग्राम
हस्तिग्राम बौद्ध काल का एक व्यापारिक नगर, जो श्रावस्ती से राजगृह जाने वाले वणिकपथ पर वैशाली के निकट स्थित था।[1]
- पाली भाषा में इसे 'हत्थि' या 'हत्थीग्राम' ग्राम कहा गया है।
- ऐसा अनुमान किया जाता है कि बौद्ध काल में यह नगर व्यापार के लिए विख्यात था।
- हस्तिग्राम में वृज्जिवंशीय क्षत्रियों की राजधानी थी।
- 'अंगुत्तरनिकाय' 4,212 में उग्र क्षत्रियों का सम्बंध हत्थीग्राम से बताया जाता है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 1014 |