संगाई

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:22, 16 April 2024 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('thumb|250px|संगाई हिरण '''संगाई''' (अंग्रेज़ी: ''Sang...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|संगाई हिरण संगाई (अंग्रेज़ी: Sangai) भारत में पाया जाने वाला संकटग्रस्त प्रजाति का हिरण है। हिरण की यह प्रजाति सिर्फ भारत के मणिपुर राज्य के केइबुल लामजाओ नाम के राष्ट्रीय उद्यान में ही पायी जाती है। संगाई हिरण मणिपुर राज्य का राजकीय पशु भी है।

  • मणिपुर अपनी जैव सम्पदा के लिए विख्यात है। यहाँ अनेक प्रकार की दुर्लभ वनस्पतियाँ और जीव-जंतु पाए जाते हैं। यहाँ नाचने वाला हिरण ‘संगाई’ (सेरवस इल्‍डी इल्‍डी) भी पाया जाता है, जो यहाँ पायी जाने वाली नस्लों में बेहद दुर्लभ है। यह केइबुल लामजाओ के प्राकृतिक वन क्षेत्र में पाया जाता है।
  • केइबुल लामजाओ लगभग 40 वर्ग कि.मी. क्षेत्र में फैला हुआ है। सन 1977 में इसको 'राष्‍ट्रीय उद्यान' घोषित किया गया। इसकी विशेषता इसमें तैरता हुआ उद्यान है जिसमें ’फुमडी’ नामक वनस्‍पति पायी जाती है। संगाई हिरण इसी वनस्‍पति पर निर्भर होते हैं।
  • राज्‍य सरकार के संरक्षण के उपायों से 2003 से ‘संगाई’ की संख्‍या बढ़कर 180 हो गई है। सन 1975 में यह मात्र 14 थे।
  • संगाई की तीन नस्लें हैं-
  1. रूसर्वस ऍल्डी ऍल्डी
  2. रूसर्वस ऍल्डी थामिन
  3. रूसर्वस ऍल्डी सिआमॅन्सिस


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः