शाक्य गणराज्य

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:19, 18 August 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''शाक्य गणराज्य''' बुद्ध काल में तथा उसके पूर्व, [[उत्तर...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

शाक्य गणराज्य बुद्ध काल में तथा उसके पूर्व, उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर भाग तथा नेपाल की तराई के भूभाग में स्थित था। कपिलवस्तु यहां की राजधानी थी।[1]

  • गौतम बुद्ध के पिता शुद्धोदन शाक्य गणराज्य के गणमुख्य थे।
  • शाक्य देश के संबंध से ही शुद्धोदन का वंश 'शाक्य' नाम से प्रसिद्ध था और बुद्ध को 'शाक्यसिंह' कहा जाता था।
  • कहा जाता है कि 'शाक' या सागौन के वृक्षों के आधिक्य के कारण इस देश का अभिधान शाक्य हुआ था-

'शाकवृक्षप्रतिच्छन्नं वासं यस्माच्च चक्रिरे, तस्मादिक्ष्वाकुवंशास्तेभुवि शाक्या इति स्मृताः।'[2]

  • 'भद्दसाल' जातक से सूचित होता है कि शाक्य प्रदेश कोसल राज्य के अधीन था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 894 |
  2. अश्वघोष कृत 'सौंदरानन्द', 1,24

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः