यशोधरा
राजकुमारी यशोधरा (563 ईसा पूर्व - 483 ईसा पूर्व) राजा सुप्पबुद्ध और उनकी पत्नी पमिता की पुत्री थीं। यशोधरा की माता- पमिता राजा शुद्धोदन की बहन थीं।
जीवन परिचय
- 16 वर्ष की आयु में यशोधरा का विवाह राजा शुद्धोदन के पुत्र सिद्धार्थ गौतम के साथ हुआ। बाद में सिद्धार्थ गौतम सन्न्यासी हुए और गौतम बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुए।
- यशोधरा ने 29 वर्ष की आयु में एक पुत्र को जन्म दिया जिसका नाम राहुल था।
- अपने पति गौतम बुद्ध के सन्न्यासी हो जाने के बाद यशोधरा ने अपने बेटे का पालन पोषण करते हुए एक संत का जीवन अपना लिया।
- उन्होंने मूल्यवान वस्त्राभूषण का त्याग कर दिया। पीला वस्त्र पहना और दिन में एक बार भोजन किया।
- जब उनके पुत्र राहुल ने भी सन्न्यास अपनाया तब वे भी सन्न्यासिनि हो गईं।
- इनका देहावसान 78 वर्ष की आयु में गौतम बुद्ध के निर्वाण से 2 वर्ष पहले हुआ।
- यशोधरा के जीवन पर आधारित बहुत सी रचनाएँ हुई हैं, जिनमें मैथिलीशरण गुप्त की रचना यशोधरा (काव्य) बहुत प्रसिद्ध है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख