अर्थालंकार: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (Text replace - "इजाफा" to "इजाफ़ा") |
No edit summary |
||
Line 133: | Line 133: | ||
| सादृश्य के कारण एक वस्तु को दूसरी वस्तु मान लेना। <br />{{note}}- भ्रांतिमान अलंकार में उपमेय व उपमान के सादृश्य का आभास, सत्य लिया जाता है, परंतु संदेह अलंकार में दुविधा (संदेह) बनी रहती है 'ये हैं' या 'वो है। | | सादृश्य के कारण एक वस्तु को दूसरी वस्तु मान लेना। <br />{{note}}- भ्रांतिमान अलंकार में उपमेय व उपमान के सादृश्य का आभास, सत्य लिया जाता है, परंतु संदेह अलंकार में दुविधा (संदेह) बनी रहती है 'ये हैं' या 'वो है। | ||
| <poem>फिरत घरन नूतन पथिक चले चकित चित भागि। | | <poem>फिरत घरन नूतन पथिक चले चकित चित भागि। | ||
फूल्यो देखि पलास वन, समुहें समुझि दवागि॥ ([[बिहारीलाल]])</poem> यहाँ विदेश गमन करने वाले नये पथिक पुष्पित पलाश वन को देखकर (पलाश के फूल बहुत लाल होते हैं) उसे दावाग्नि (जंगल की आग) समझ डर से फिर घर लौट आते हैं। | फूल्यो देखि पलास वन, समुहें समुझि दवागि॥ ([[बिहारीलाल]])</poem> यहाँ विदेश गमन करने वाले नये पथिक पुष्पित [[पलाश वृक्ष|पलाश]] वन को देखकर (पलाश के फूल बहुत लाल होते हैं) उसे दावाग्नि (जंगल की आग) समझ डर से फिर घर लौट आते हैं। | ||
|- | |- | ||
| तुल्ययोगिता | | तुल्ययोगिता | ||
Line 317: | Line 317: | ||
{{लेख प्रगति | {{लेख प्रगति | ||
|आधार= | |आधार= |
Revision as of 09:19, 31 May 2013
जिस अलंकार में अर्थ के माध्यम से काव्य में चमत्कार उत्पन्न होता है, वहाँ अर्थालंकार होता है। इसके प्रमुख भेद हैं।
उपमा
जहाँ एक वस्तु या प्राणी की तुलना अत्यंत सादृश्य के कारण प्रसिद्ध वस्तु या प्राणी से की जाए, वहाँ उपमा अलंकार होता है। उपमा अलंकार के चार तत्व होते हैं-
उपमेय - जिसकी उपमा दी जाए अर्थात जिसका वर्णन हो रहा है।
उपमान - जिससे उपमा दी जाए।
साधारण धर्म - उपमेय तथा उपमान में पाया जाने वाला परम्पर समान गुण।
वाचक शब्द - उपमेय और उपमान में समानता प्रकट करने वाला शब्द जैसे- ज्यों, सम, सा, सी, तुल्य, नाई।
- उदाहरण
नवल सुन्दर श्याम-शरीर की,
सजल नीरद-सी कल कान्ति थी।
इस उदहारण का विश्लेषण इस प्रकार होगा। कान्ति- उपमेय, नीरद- उपमान, कल- साधारण धर्म, सी- वाचक शब्द
रूपक
जहाँ गुण की अत्यन्त समानता के कारण उपमेय में उपमान का अभेद आरोपन हो, वहाँ रूपक अलंकार होता है।
- जैसे
मैया मैं तो चंद्र खिलौना लैहों।
- यहाँ चन्द्रमा (उपमेय) में खिलौना (उपमान) का आरोप होने से रूपक अलंकार होता है।
उत्प्रेक्षा
जहाँ समानता के कारण उपमेय में संभावना या कल्पना की जाए वहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार होता है। मानो, मनु, मनहु, जानो, जनु, जनहु आदि इसके बोधक शब्द हैं।
- जैसे
कहती हुई यों उत्तरा के नेत्र जल से भर गए।
हिम के कर्णों से पूर्ण मानो हो गए पंकज नए॥
- यहाँ उत्तरा के अश्रुपूर्ण नेत्रों (उपमेय) में ओस-कण युक्त पंकज (उपमान) की संभावना की गई है।
उपमेयोपमा
उपमेय और उपमान को परस्पर उपमान और उपमेय बनाने की प्रक्रिया को उपमेयोपमा कहते हैं।
अतिशयोक्ति
जहाँ उपमेय का वर्णन लोक सीमा से बढ़कर किया जाए वहाँ अतिशयोक्ति अलंकार होता है।
- जैसे
आगे नदिया पड़ी अपार, घोड़ा कैसे उतरे पार।
राणा ने सोचा इस पार, तब तक चेतक था उस पार।
- यहाँ सोचने की क्रिया की पूर्ति होने से पहले ही घोड़े का नदी के पार पहुँचना लोक-सीमा का अतिक्रमण है, अतः अतिशयोक्ति अलंकार है।
उल्लेख
जहाँ एक वस्तु का वर्णन अनेक प्रकार से किया जाए, वहाँ उल्लेख अलंकार होता है।
- जैसे
तू रूप है किरण में, सौन्दर्य है सुमन में,
तू प्राण है किरण में, विस्तार है गगन में।
विरोधाभास
जहाँ विरोध न होते हुए भी विरोध का आभास दिया जाए, वहाँ विरोधाभास अलंकार होता है।
- जैसे
बैन सुन्य जबतें मधुर,
तबतें सुनत न बैन।
- यहाँ 'बैन सुन्य' और 'सुनत न बैन' में विरोध दिखाई पड़ता है जबकि दोनों में वास्तविक विरोध नहीं है।
दृष्टान्त
जहाँ उपमेय और उपमान तथा उनके साधारण धर्मों में बिम्ब-प्रतिबिम्ब भाव हो, दृष्टान्त अलंकार होता है।
- जैसे
सुख-दुख के मधुर मिलन से यह जीवन हो परिपूरन।
फिर घन में ओझल हो शशि, फिर शशि में ओझल हो घन।
- यहाँ सुख-दुख और शशि तथा घन में बिम्ब-प्रतिबिम्ब भाव है।
अलंकार | लक्षण\पहचान चिह्न | उदाहरण\ टिप्पणी |
---|---|---|
उपमा | भिन्न पदार्थों का सादृश्य प्रतिपादन उपमा के चार अंग- उपमेय\ प्रस्तुत- जिसकी उपमा दी जाय। |
उदाहरण:- नवल सुन्दर श्याम-शरीर की, सजल नीरद-सी कल कान्ति थी। |
पूर्णोपमा | जिसमें उपमा के चारों अंग मौजूद हों | मुख चन्द्र-सा सुन्दर है। |
लुप्तोपमा | जिसमें उपमा के एक, दो, या तीन अंग लुप्त (गायब) हो | मुख चन्द्र- सा है। |
प्रतीप | उपमा का उल्टा (प्रसिद्ध उपमान को उपमेय बना देना) | मुख- सा चन्द्र है। |
उपमेयोपमा | प्रतीप + उपमा | मुख-सा चन्द्र और चन्द्र- सा मुख है। |
अनंवय (न अंवय) | एक ही वस्तु को उपमेय व उपमान दोनों कहना (जब उपमेय की समता देने के लिए कोई उपमान नहीं होता और कहा जाता है उसके समान वही है। | (1) मुख मुख ही सा है। (2) राम से राम, सिया सी सिया |
संदेह | उपमेय में उपमान का संदेह | यह मुख है या चन्द्र है। |
उत्प्रेक्षा | उपमेय में उपमान की संभावना (बोधक शब्द- मानो, मनु, मनहु, जानो, जनु, जनहु) | मुख मानो चन्द्र है। |
रूपक | उपमेय में उपमान का आरोप (निषेधरहित) | मुख चन्द्र है। |
अपह्नुति | उपमेय में उपमान का आरोप (निषेधसहित) | यह मुख नहीं, चन्द्र है। |
अतिशयोक्ति | उपमेय को निगलकर उपमान के साथ अभिन्नता प्रदर्शित करना (जहाँ बहुत बढ़ा-चढ़ाकर लोक सीमा से बाहर की बात कही जाय) | यह चन्द्र है। |
उल्लेख | विषय भेद से एक वस्तु का अनेक प्रकार से वर्णन (उल्लेख)। | (1) उसके मुख को कोई कमल, कोई चन्द्र कहता है। (2) जाकी रही भावना जैसी, प्रभू -मूरति देखी तिन तैसी। |
स्मरण | सदृश या विसदृश वस्तु के प्रत्यक्ष से पूर्वानुभूत वस्तु का स्मरण | चन्द्र को देखकर मुख याद आता है। |
भ्रांतिमान\भ्रम | सादृश्य के कारण एक वस्तु को दूसरी वस्तु मान लेना। ![]() |
फिरत घरन नूतन पथिक चले चकित चित भागि। |
तुल्ययोगिता | अनेक प्रस्तुतों या अप्रस्तुतों का एक धर्म में संबंध बताना | अपने तन के जानि कै, जोबन नृपति प्रबीन। |
दीपक | प्रस्तुत व अप्रस्तुत दोनों का एक धर्म में संबंध बताना। | मुख और चन्द्र शोभते हैं। |
प्रतिवस्तूपमा | उपमेय व उपमान वाक्यों में एक ही साधारण धर्म को विभिन्न शब्दों से कहना | मुख को देखकर नेत्र तृप्त हो जाते हैं (उपमेय वाक्य) चन्द्र दर्शन से किसकी आँखे नहीं जुड़ाती? (उपमान वाक्य)। |
दृष्टांत | उपमेय- उपमान में बिम्ब- प्रतिबिम्ब भाव ( भाव- साम्य- एक ही आशय की दो भिन्न अभिव्यक्ति) | उसका मुख निसर्ग सुन्दर (प्राकृतिक रूप से सुन्दर) है; चन्द्रमा को प्रसाधन की क्या आवश्यकता? |
निदर्शना | उपमेय का गुण उपमान में अथवा उपमान का गुण उपमेय में आरोपित होना | रवि ससि नखत दिपहिं ओही जोति। |
व्यतिरेक | उपमान की अपेक्षा उपमेय का व्यतिरेक यानी उत्कर्ष वर्णन | चन्द्र सकलंक, मुख निष्कलंक; दोनों में समता कैसी? |
सहोक्ति | सहार्थक शब्द के बल से जहाँ एक शब्द से अनेक अर्थ निकले (सहार्थक शब्द सह, संग, साथ, आदि) | भौंहनि संग चढाइयै, कर गहि चाप मनोज। |
विनोक्ति | यदि कोई वस्तु किसी अन्य वस्तु के बिना अशोभन या शोभन बतायी जाय | बिना पुत्र सूना सदन, गत गुन सूनी देह। |
समासोक्ति | प्रस्तुत के माध्यम से अप्रस्तुत का वर्णन | चंप लता सुकुमार तू, धन तुव भाग्य बिसाल। |
अन्योक्ति\ अप्रस्तुत प्रशंसा | समासोक्ति का उल्टा यानी अप्रस्तुत (प्रतीकों) के माध्यम से प्रस्तुत का वर्णन | नहिं पराग नहिं मधुर मधु, नहिं विकास इहि काल। |
पर्यायोक्ति | सीधे न कहकर घुमा-फिराकर कहना | आपने कैसे कृपा की। इसका अर्थ है आप किस काम के लिए आये। |
व्याजस्तुति (व्याज- निन्दा) | निन्दा से स्तुति या स्तुति से निन्दा की प्रतीति | उधो तुम अति चतुर सुजान |
परिकर | यदि विशेषण साभिप्राय हो | जानो न नेक व्यथा पर की, बलिहारी तऊ पै सुजान कहावत। |
परिकराकुँर | यदि विशेष्य साभिप्राय हो | प्यारी कहत लजात नहीं, पावस चलत विदेस॥ (बिहारीलाल) |
आक्षेप | किसी विवाक्षित वस्तु को बिना किये बीच में ही छोड़ देना। | आपसे कहना तो बहुत कुछ था, पर उससे लाभ क्या होगा। |
विरोधाभास | विरोध न होने पर भी विरोध का आभास | मीठी लगे अँखियान लुनाई। |
विभावना | कारण के अभाव में कार्य की उत्पत्ति का वर्णन | बिनु पद चलै, सुनै बिनु काना। कर बिनु करम करै विधि नाना॥ (तुलसीदास) |
विशेषोक्ति | कारण के रहते हुए भी कार्य | नैनौं से सदैव जल की वर्षा होती रहती है, तब का न होना भी प्यास नहीं बुझती। |
असंगति | कारण और कार्य में संगति का अभाव (कारण कहीं और, कार्य कहीं और) | दृग उरझत टूटत कुटुम (बिहारीलाल) |
विषम | दो बेमेल पदार्थों का संबंध बताना | को कहि सके बड़ेन की, लखे बड़ी हू भूल। |
कारणमाला | एक का दूसरा कारण, दूसरे का तीसरा कारण बताते जाना | होत लोभ ते मोह, मोहहिं ते उपजे गरब। |
एकावली | पूर्व- पूर्व वस्तु के प्रति पर-पर वस्तु का विशेषण रूप से स्थानपन या निषेध | मानुष वही जो हो गुनी, गुनी जो कोबिद रूप। |
काव्यलिंग (लिंग- कारण) | किसी कथन का कारण देना (पहचान चिह्न- जिसमें क्योंकि इसलिए, चूँकि आदि की सहायता से अर्थ किया जा सके) | कनक-कनक ते सौ गुनी, मादकता अधिकाय। |
सार | वस्तुओं का उत्तरोत्तर उत्कर्ष वर्णन | अति ऊँचे गिरि, गिरि से भी ऊँचे हरिपद है। उनसे भी ऊँचे सज्जन के ह्रदय विशद हैं॥ |
अनुमान | साधन (प्रत्यक्ष) के द्वारा साध्य (अप्रत्यक्ष) का चमत्कारपूर्ण वर्णन | मोहि करत कत बावरी, किये दूराव दुरै न। |
यथासंख्य\क्रम | कुछ पदार्थों का उल्लेख करके उसी क्रम (सिलसिले) से उनसे संबद्ध अन्य पदार्थों, कार्यों या गुणों का वर्णन करना | मनि मानिक मुकता छबि जैसी। |
अर्थापत्ति | एक बात से दूसरी बात का स्वतः सिद्ध हो जाना | अथवा एक परस में ही जब, तरस रही मैं इतनी |
परिसंख्या | एक ही वस्तु की अनेक स्थानों में स्थिति संभव होने पर भी अन्यत्र निषेध कर उसका एक स्थान में वर्णन करना। | राम के राज्य में वक्रता केवल सुन्दरियों के कटाक्ष में थी। |
सम | परस्पर अनुकूल वस्तुओं का योग्य संबंध वर्णन | चिरजीवो जोरी, जुरै क्यो न सनेह गँभीर। |
तद्गुण | अपने गुण को छोड़कर उत्कृष्ट गुण वाली दूसरी वस्तु के गुण को ग्रहण करना। | अरुण किरण-माला से रवि की, |
अतद्गुण | तद्गुण का उल्टा (दूसरी वस्तु के गुणों को ग्रहण न करना) | चन्दन विष व्यापत नहीं, लपटे रहत भुजंग। (रहीम) |
मीलित (मिल-जाना) | अनुरूप वस्तु के द्वारा किसी वस्तु का छिप जाना | बरन बास सुकुमारता, सब बिध रही समाय। |
उन्मीलित | मीलित का उल्टा | यहाँ सुनहले शरीर और सोने के आभूषणों का अंतर नहीं दीखता पर स्पर्श में कठोरता के अनुभव से आभूषणों और अंगों का पार्थक्य मालूम पड़ता है। |
सामान्य | सदृश गुणों के कारण प्रस्तुत का अप्रस्तुत के साथ अभेद प्रतिपादन | यह उज्ज्वल प्रासाद, चाँदनी से मिल एकाकार। |
स्वभावोक्ति | वस्तु का यथावत\स्वाभाविक वर्णन | सोभित कर नवनीत लिए, घुटरुन चलत रेनु तनु मंडित मुख दधि लेप किए। (सूरदास) यहाँ कृष्ण की बाल- चेष्टा का स्वाभाविक वर्णन है। |
व्याजोक्ति (व्याज- छल\बहाना) | प्रकट हुए रहस्य को किसी बहाने से छिपा लेना | कारे वरन डरावनो, कत आवत इहि गेह। |
अर्थांतरन्यास | सामान्य का विशेष से या विशेष का सामान्य से समर्थन करना | जे 'रहीम' उत्तम प्रकृति, का करि सकत कुसंग। प्रथम चरण- सामान्य बात। द्वितीय चरण - विशेष बात। |
लोकोक्ति | प्रसंगवश लोकोक्ति का प्रयोग करना | आछे दिन पाछे गये, हरि से कियो न हेत। |
उदाहरण- | एक वाक्य कहकर उसके उदाहरण के रूप में दूसरा वाक्य कहना नोट- 'दृष्टांत' में दोनों वाक्यों में बिम्ब प्रतिबिम्ब भाव रहता है तथा कोई वाचक शब्द नहीं होता; जबकि 'उदाहरण' में दोनों वाक्यों का साधारण धर्म तो भिन्न रहता है परंतु वाचक शब्द के द्वारा उनमें समानता प्रदर्शित की जाती है। |
वे रहीम नर धन्य है, पर उपकारी अंग। |
|
|
|
|
|