दशक: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
|||
Line 11: | Line 11: | ||
<references/> | <references/> | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{ | {{शब्द संदर्भ कोश}}{{काल गणना}} | ||
[[Category:काल गणना]][[Category:शब्द संदर्भ कोश]] | [[Category:काल गणना]][[Category:शब्द संदर्भ कोश]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Revision as of 12:11, 1 August 2018
दशक (अंग्रेज़ी: Decade) 10 वर्ष के समय को कहा जाता है। दशक मूलतः दहाई की संख्या को व्यक्त करता है, किंतु व्यवहार में यह ऐतिहासिक या राजनैतिक घटनाओं के संदर्भ में शताब्द या सेंचुरी की भांति विशिष्ट अर्थ में स्थापित हो चुका है।
- दशक 10 वर्षों के अंतराल को दर्शाता है, जो सामान्यतः किसी भी वर्ष से आरंभ हो सकता है, यथा सन् 1998 से 2007 (दोनों सम्मिलित)। ऐसी स्थिति में यह स्पष्ट करना आवश्यक होगा कि वक्ता/लेखक का तात्पर्य किस अंतराल से है।[1]
- हिंदी लेखों या संभाषणों में दशाब्द/दशाब्दी का प्रयोग शताब्द/शताब्दी की तरह नहीं देखा-सुना जाता। कदाचित् इसके स्थान पर दशक ही अधिक लोकप्रिय हो चुका है।
- संख्याओं को व्यक्त करने की जो दशमलव प्रणाली हिन्दी-संस्कृत में प्रचलित है, मूल रूप से वही अंग्रेज़ी में भी प्रयुक्त होती है। इसलिए अंग्रेज़ी में दशकों का जैसे नामकरण किया गया है, ठीक उसी के तुल्य हिन्दी में भी होना चाहिए, जैसे- सिक्स्टीज् को साठ का दशक कहा जाना चाहिए, अर्थात् वे संख्याएं जो साठ में 0 से लेकर 9 तक जोड़ने से मिलती हैं।
- दूसरे शब्दों में साठ से लेकर उनहत्तर तक के काल को साठ का दशक कहा जाना चाहिए। इसी प्रकार बीस, तीस, आदि के दशक भी परिभाषित होंगे।
- वस्तुतः देखा जाए तो अंग्रेज़ी के सिक्स्टी-वन, सिक्स्टी-टू, सिक्स्टी-थ्री … में जो भाव व्यक्त होते हैं, वही हिन्दी के इकसठ, बासठ, तिरसठ … में भी निहित हैं। वस्तुतः ये संख्याएं एक-साठ, दो-साठ, तीन-साठ … के ही विकारग्रस्त उच्चारण वाले यानी अपभ्रंश शब्द हैं। इन संख्याओं में साठ की ध्वनि सठ के रूप में देखने को मिलती है। निष्कर्ष यह है कि हिन्दी का साठ का दशक अंग्रेज़ी का सिक्स्टीज् है और साठ से लेकर उनहत्तर के अंतराल को इंगित करता है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ कतिपय परिभाषाएं (भाग 1): सहस्राब्द, शताब्द, दशाब्द, दशक आदि (हिन्दी) hinditathaakuchhaur.wordpress। अभिगमन तिथि: 01 अगस्त, 2018।