कीटों का रंग-रूप

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:03, 13 January 2018 by गोविन्द राम (talk | contribs) ('{{कीट विषय सूची}} {{कीट संक्षिप्त परिचय}} कीट तीन प्रक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
कीट विषय सूची
कीटों का रंग-रूप
विवरण कीट प्राय: छोटा, रेंगने वाला, खंडों में विभाजित शरीर वाला और बहुत-सी टाँगों वाला एक प्राणी हैं।
जगत जीव-जंतु
उप-संघ हेक्सापोडा (Hexapoda)
कुल इंसेक्टा (Insecta)
लक्षण इनका शरीर खंडों में विभाजित रहता है जिसमें सिर में मुख भाग, एक जोड़ी श्रृंगिकाएँ, प्राय: एक जोड़ी संयुक्त नेत्र और बहुधा सरल नेत्र भी पाए जाते हैं।
जातियाँ प्राणियों में सबसे अधिक जातियाँ कीटों की हैं। कीटों की संख्या अन्य सब प्राणियों की सम्मिलित संख्या से छह गुनी अधिक है। इनकी लगभग दस बारह लाख जातियाँ अब तक ज्ञात हो चुकी हैं। प्रत्येक वर्ष लगभग छह सहस्त्र नई जातियाँ ज्ञात होती हैं और ऐसा अनुमान है कि कीटों की लगभग बीस लाख जातियाँ संसार में वर्तमान में हैं।
आवास कीटों ने अपना स्थान किसी एक ही स्थान तक सीमित नहीं रखा है। ये जल, स्थल, आकाश सभी स्थानों में पाए जाते हैं। जल के भीतर तथा उसके ऊपर तैरते हुए, पृथ्वी पर रहते और आकाश में उड़ते हुए भी ये मिलते हैं।
आकार कीटों का आकार प्राय: छोटा होता है। अपने सूक्ष्म आकार के कारण वे वहुत लाभान्वित हुए हैं। यह लाभ अन्य दीर्घकाय प्राणियों को प्राप्त नहीं है।
अन्य जानकारी कीटों की ऐसी कई जातियाँ हैं, जो हिमांक से भी लगभग 50 सेंटीग्रेट नीचे के ताप पर जीवित रह सकती हैं। दूसरी ओर कीटों के ऐसे वर्ग भी हैं जो गरम पानी के उन श्रोतों में रहते हैं जिसका ताप 40 से अधिक है।

कीट तीन प्रकार के रंगों के होते हैं-

  1. रासायनिक
  2. रचनात्मक
  3. रासायनिक रचनात्मक

रासायनिक रंग

रासायनिक रंगों में निश्चित रासायनिक पदार्थ पाए जाते हैं, जो अधिकतर उपापचय की उपज होते हैं। कुछ कीटों में ये पदार्थ उत्सर्जित वस्तु के समान होते हैं। इनमें कुछ रंग बाह्यत्वक में पाए जाते हैं, जो काले, भूरे और पीले रंग के होते हैं तथा स्थायी रहते हैं। हाइपोडर्मिल वाले रंग छोटे-छोटे दानों अथवा वसा कणों के रूप में कीट की कोशिकाओं में विद्यमान रहते हैं। ये रंग लाल, पीले, नारंगी और हरे होते हैं तथा कीट की मृत्यु के पश्चात् शीघ्र लुप्त हो जाते हैं।

रचनात्मक

कुछ रंग रक्त और वसा पिंडक में भी पाए जाते हैं। रचनात्मक रंग बाह्यत्वक की रचना के कारण प्रतीत होते हैं और बाह्यत्वक में परिवर्तन होने से नष्ट हो जाते हैं। बाह्यत्वक के सिकुड़ने, फूलने अथवा उसमें किसी अन्य द्रव्य के भर जाने से भी रंग नष्ट हो जाता है।

रासायनिक रचनात्मक

रासायनिक रचनात्मक रंग रासायनिक और रचनात्मक दोनों पदार्थों के मिलने से बनते हैं।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

कीट विषय सूची


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः