जगमोहन मल्होत्रा: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Jagmohan-Malhotra.jpg |चित्र का ना...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
No edit summary |
||
Line 55: | Line 55: | ||
<references/> | <references/> | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{राज्यपाल}}{{पद्म विभूषण}}{{पद्म भूषण}}{{पद्मश्री}}{{ग्यारहवीं लोकसभा सांसद}}{{बारहवीं लोकसभा सांसद}}{{तेरहवीं लोकसभा सांसद}} | {{जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल}}{{राज्यपाल}}{{पद्म विभूषण}}{{पद्म भूषण}}{{पद्मश्री}}{{ग्यारहवीं लोकसभा सांसद}}{{बारहवीं लोकसभा सांसद}}{{तेरहवीं लोकसभा सांसद}} | ||
[[Category:राज्यपाल]][[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:राजनेता]][[Category:जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:चरित कोश]][[Category:भारतीय जनता पार्टी]][[Category:पद्म विभूषण]][[Category:पद्म भूषण]][[Category:पद्म श्री]][[Category:पद्म श्री (1971)]][[Category:ग्यारहवीं लोकसभा सांसद]][[Category:बारहवीं लोकसभा सांसद]][[Category:तेरहवीं लोकसभा सांसद]] | [[Category:राज्यपाल]][[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:राजनेता]][[Category:जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:चरित कोश]][[Category:भारतीय जनता पार्टी]][[Category:पद्म विभूषण]][[Category:पद्म भूषण]][[Category:पद्म श्री]][[Category:पद्म श्री (1971)]][[Category:ग्यारहवीं लोकसभा सांसद]][[Category:बारहवीं लोकसभा सांसद]][[Category:तेरहवीं लोकसभा सांसद]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Latest revision as of 08:55, 14 June 2022
जगमोहन मल्होत्रा
| |
पूरा नाम | जगमोहन मल्होत्रा |
जन्म | 25 सितंबर, 1927 |
जन्म भूमि | हाफ़िजाबाद, पंजाब (अविभाजित भारत) |
मृत्यु | 3 मई, 2021 |
मृत्यु स्थान | दिल्ली |
पति/पत्नी | उमा जगमोहन |
संतान | दीपिका कपूर, मनमोहन |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | राज्यपाल, जम्मू-कश्मीर - 19 जनवरी 1990 से 26 मई 1990 उपराज्यपाल, दिल्ली - 2 सितम्बर 1982 से 25 अप्रैल 1984 |
पुरस्कार-उपाधि | पद्म विभूषण (2016) |
जगमोहन मल्होत्रा (अंग्रेज़ी: Jagmohan Malhotra, जन्म- 25 सितंबर, 1927; मृत्यु- 3 मई, 2021) भारतीय सिविल सेवा के भूतपूर्व नौकरशाह तथा भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे। उन्हें प्रायः केवल 'जगमोहन' नाम से पुकारा जाता था। वे दिल्ली तथा गोवा के उपराज्यपाल तथा जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल रहे। जगमोहन जी लोकसभा में भी निर्वाचित हुए तथा नगरीय विकास मंत्री और पर्यटन मंत्री रहे।
- जगमोहन मल्होत्रा का जन्म 25 सितंबर सन 1927 को अविभाजित भारत के हाफ़िजाबाद, पंजाब में हुआ था।
- जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहते हुए उन्होंने घाटी में कई सख्त फैसले किए। आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन की भी रणनीति बनाई। कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार भी रोकने की कोशिश की।
- कहा जाता है कि जम्मू-कश्मीर में अगर कभी विकास की लहर चली तो वह कार्यकाल पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा का था। जम्मू में बना फ्लाईओवर पूर्व राज्यपाल की ही देन है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड भी उनकी देन है। ऐसे ही कई अन्य विकास प्रोजेक्ट हैं, जो जगमोहन मल्होत्रा के कार्यकाल में तैयार हुए।
- जगमोहन मल्होत्रा जम्मू-कश्मीर के गवर्नर रहने के अलावा केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। वे दिल्ली और गोवा के उपराज्यपाल भी रहे थे।
- लोकसभा में भी निर्वाचित हुए थे। उन्होंने नगरीय विकास व पर्यटन मंत्री के पद का भी कार्यभार संभाला था।
- उन्होंने जम्मू-कश्मीर के गवर्नर का पद दो बार संभाला। वह 1984 से 1989 तक और फिर 1990 में जनवरी से मई तक इस पद पर रहे थे।
- कभी सख्त नौकरशाह के तौर पर दिल्ली में पहचान बनाने वाले जगमोहन मल्होत्रा बाद में राजनीति में उतरे। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह मंत्री भी बने थे।
- जगमोहन मल्होत्रा को वर्ष पद्म श्री से 1971 में और फिर 1977 में भारत सरकार द्वारा प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। सन 2016 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
- गौरतलब है कि जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भाजपा ने जब संपर्क अभियान शुरू किया था तो उस समय अमित शाह और मौजूदा भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा से मिलने चाणक्यपुरी स्थित उनके घर पहुंचे थे। अमित शाह ने संपर्क अभियान की शुरुआत जगमोहन जी से मुलाकात के साथ शुरू की थी।
- जगमोहन मल्होत्रा को पहले कांग्रेस सरकार ने 1984 में राज्यपाल बनाकर भेजा। पहली पारी के दौरान वह जून 1989 तक राज्यपाल रहे। फिर वी. पी. सिंह सरकार ने उन्हें दोबारा जनवरी 1990 में राज्यपाल के रूप में भेजा। वह इस पद पर मई 1990 तक रहे।
- 94 साल के जगमोहन मल्होत्रा का निधन 3 मई, 2021 को हुआ। दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
- पुनर्प्रेषित साँचा:राज्यपाल, उपराज्यपाल व प्रशासक