मैग्नीशियम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:27, 14 February 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
  1. REDIRECTसाँचा:Infobox element

मैग्नीशियम (अंग्रेज़ी:Magnesium) का प्रतीकानुसार Mg तथा परमाणु संख्या 12 होती है। मैग्नीशियम का परमाणु द्रव्यमान 24.32 होता है। मैग्नीशियम का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1s2, 2s2, 2p6, 3s2 है।

प्राप्ति

मैग्नीशियम सल्फेट के रूप में मैग्नीशियम झरने में तथा मैग्नीशियम क्लोराइड के रूप में समुद्री जल में पाया जाता है। पौधे को हरा रंग देने वाले कार्बनिक यौगिक क्लोरोफिल में भी मैग्नीशियम उपस्थित रहता है।

निष्कर्षण

मैग्नीशियम धातु का निष्कर्षण मुख्यतः कार्नालाइड (KCI.MgCI2. 6H2O) अयस्क से किया जाता है।

भौतिक गुण

  • मैग्नीशियम चाँदी की तरह उजली एवं चमकीली धातु है।
  • मैग्नीशियम मुलायम, नम्य तथा प्रतन्य धातु है। अतः इसे आसानी से तार या फीते के रूप में प्राप्त किया जा सकता है।
  • मैग्नीशियम का द्रवणांक 650डिग्री.C तथा क्वथनांक 110 डिग्री.C होता है। मैग्नीशियम का आपेक्षित घनत्व 1.75 होता है।

रासायनिक गुण

  • तनु अम्लों के साथ प्रतिक्रिया कर यह हाइड्रोजन गैस बनाता है।
  • मैग्नीशियम क्षार से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं करती है।
  • तनु नाइट्रिक अम्ल के साथ यह मैग्नीशियम नाइट्रेट तथा अमोनिया नाइट्रेट बनाता है।
  • शुष्क ईथर की उपस्थिति में यह इथाइल आयोडाइड या ब्रोमाइड से प्रतिक्रिया करके इथाइल मैग्नीशियम आयोडाइड या ब्रोमाइड बनाता है, जिसे ग्रिगनार्ड प्रतिकारक कहते हैं।
  • मैग्नीशियम नाइट्रोजन के साथ प्रतिक्रिया करके मैग्नीशियम नाइट्राइड बनाता है।

मैग्नीशियम के उपयोग

  1. फ्लैश लाइट रिबन बनाने में
  2. फोटोग्राफी एवं आतिशबाज़ी में
  3. ग्रिगनार्ड प्रतिकारक बनाने में
  4. मिश्रधातुओं के निर्माण में


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः