आईजोल: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m (Adding category Category:मिज़ोरम (को हटा दिया गया हैं।))
m (Adding category Category:प्रदेशों की राजधानियाँ (को हटा दिया गया हैं।))
Line 34: Line 34:
[[Category:नया पन्ना]]
[[Category:नया पन्ना]]
[[Category:मिज़ोरम]]
[[Category:मिज़ोरम]]
[[Category:प्रदेशों की राजधानियाँ]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 11:39, 21 January 2011

[[चित्र:View-of-Mizoram.jpg|thumb|250px|मिज़ोरम का एक दृश्य, आईजोल
A View Of Mizoram, Aizawl]] आईजोल शहर, मिज़ोरम राज्य की राजधानी, पूर्वोत्तर भारत में लगभग 900 मीटर ऊँची पर्वतमाला पर स्थित है। यह शहर मिज़ोरम का सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर है। इसके आसपास का इलाका असम म्यांमार (भूतपूर्व बर्मा) भौगर्भिक क्षेत्र का हिस्सा है, जिसमें उत्तर दक्षिण सीधी रेखा में खड़ी ढाल वाली पहाड़ियाँ हैं। द्रुतगामी धालेश्वरी (तिवांग) तूइवाल और सोनाई तूइरेल व उनकी सहायक नदियाँ इस क्षेत्र को आड़े- तिरछे काटती हुई बहती है। यहाँ बांस व लकड़ियाँ पर्वतीय घने जंगलों से एकत्र की जाती हैं।

इतिहास

1970 में मिज़ो नेशनल फ़्रंट के सदस्यों ने आईजोल में सरकारी कोषागार व अन्य कार्यालयों पर सशस्त्र हमला किया था।

उद्योग और व्यापार

यहाँ पर मुख्य रूप से एल्युमिनियम के बर्तन, हथकरघा वस्त्र व फर्नीचर बनाए जाते हैं।

यातायात और परिवहन

डीज़ल संचालित विद्युत संयंत्र वाले इस शहर के समीप ही एक हवाई अड्डा है।

कृषि और खनिज

यहाँ चावल, मक्का, सेम, तंबाकू, कपास, कद्दू, तिलहन और मूंगफली उगाए जाते है, और नदी घाटियों को छोड़कर इस क्षेत्र में मिट्टी की परत काफ़ी पतली है। मुर्गीपालन, शिकार, मछलीपालन और पशुपालन यहाँ कृषि के अनुपूरक कार्य हैं।

उद्योग और व्यापार

यहाँ पर हथकरघा, लोहे के समान, बढ़ईगिरी, टोकरी बुनने व टोपी बनाने जैसे लघु उद्योग हैं।

जनजातियाँ

मिज़ो पहाड़ी की ज्यादातर जनजातियाँ म्यांमार से आई हैं और उनमें से कई ईसाई बन गई हैं। सीमा सड़क संगठन ने इस इलाके में अनेक पक्की सड़को का निर्माण किया है।

पर्यटन

आईजोल में छोटा चिड़ियाघर है, जिसमें ख़तरे में पड़ी भालू की एक प्रजाति सहित दुर्लभ एशियाई पशुओं को रखा गया है। मैकडोनल्डस पर्वत पर राज्य संग्रहालय है, जिसमें कुछ ऐतिहासिक स्मृति चिह्न, प्राचीन वस्त्र व पारंपरिक उपयोग का सामान रखा गया है।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार इस शहर की जनसंख्या 2,29,714 है, और ज़िले की कुल जनसंख्या 3,39,812 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख