कोहिमा: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
m (Adding category Category:पहाड़ी पर्यटन स्थल (को हटा दिया गया हैं।)) |
||
Line 37: | Line 37: | ||
[[Category:भारत के नगर]] | [[Category:भारत के नगर]] | ||
[[Category:प्रदेशों_की_राजधानियाँ]] | [[Category:प्रदेशों_की_राजधानियाँ]] | ||
[[Category:पहाड़ी पर्यटन स्थल]] | |||
__INDEX__ | __INDEX__ | ||
__NOTOC__ | __NOTOC__ |
Revision as of 07:10, 9 December 2011
thumb|250px|कैथोलिक चर्च, कोहिमा कोहिमा नागालैंड राज्य की राजधानी है। कोहिमा शहर पूर्वोत्तर भारत में दीमापुर स्थित रेलमार्ग के दक्षिण-पूर्व में 48 किमी दूर नागा पहाड़ियों पर स्थित है। कोहिमा शहर में नागालैंड विश्वविद्यालय भी है। कोहिमा में अधिकतर आदिवासी रहते हैं।
इतिहास
- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान कोहिमा ही वह दूरस्थ बिंदु था, जहाँ तक जापानी ब्रिटिश भारत में प्रवेश कर पाए थे।
- 1944 में कुछ समय के लिए यहाँ जापानी टुकड़ियों का क़ब्ज़ा रहा था, फिर अंग्रेज़ों ने इसे वापस हासिल कर लिया।
यातायात और परिवहन
- वायु मार्ग
नागालैंड के दीमापुर विमानक्षेत्र में हवाई अड्डे का निर्माण किया गया है। यहाँ से कोहिमा तक पहुँचना काफ़ी आसान है।
- रेल मार्ग
हवाई अड्डे के अलावा दीमापुर में रेलवे स्टेशन का भी निर्माण किया गया है। दीमापुर से कोहिमा मात्र 74 किमी की दूरी पर स्थित है। [[चित्र:Kohima-Nagaland.jpg|thumb|250px|left|कोहिमा, नागालैंड]]
- सड़क मार्ग
कोहिमा बस अड्डा नागालैंड का सबसे व्यस्तम बस अड्डा है। यहाँ से नागालैंड के विभिन्न स्थानों के लिए बसों का परिचालन किया जाता है। बसों के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग 39 से निजी वाहनों द्वारा भी कोहिमा तक पहुँचा जा सकता है।
पर्यटन
नागालैंड की राजधानी कोहिमा बहुत ख़ूबसूरत है। कोहिमा के आदिवासियों की संस्कृति बहुत रंग-बिरंगी है जो पर्यटकों को बहुत पसंद आती है। पर्यटकों को इन आदिवासियों की संस्कृति की झलक देखना बहुत पसंद है। इनकी संस्कृति के अलावा पर्यटक यहाँ पर कई बेहतरीन और ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों की सैर भी कर सकते हैं। इनमें राज्य संग्राहलय, एम्पोरियम, नागा हेरिटेज कॉम्पलैक्स, कोहिमा गाँव, दजुकोउ घाटी, जप्फु चोटी, त्सेमिन्यु, खोनोमा गांव, दज्युलेकी और त्योफेमा टूरिस्ट गाँव प्रमुख हैं। यह सभी पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं और इनकी ख़ूबसूरत उन्हें मंत्रमुग्ध कर देती है।
जनसंख्या
2001 की जनगणना के अनुसार कोहिमा शहर की जनसंख्या 78,584 है, और कोहिमा ज़िले की जनसंख्या 3,14,366 है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख