शिमला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:42, 10 January 2011 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "{{लेख प्रगति" to "{{प्रचार}} {{लेख प्रगति")
Jump to navigation Jump to search

[[चित्र:Viceregal-Lodge-Shimla.jpg|thumb|250px|विसिरेजल लॉज, शिमला
Viceregal Lodge, Shimla]] भूतपूर्व में शिमला को सिमला नाम से जाना जाता था। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और शिमला ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय है।

स्थिति

शिमला समुद्र तल से 6890 फीट ऊंचा, देश का सर्वाधिक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है, जो कि 12 किमी लम्बाई में फैला हैं। शिमला चंडीगढ़ से 114 किमी उत्तर में लगभग 2,200 मीटर की ऊँचाई पर लघु हिमालय की एक पर्वत चोटी पर स्थित है।

इतिहास

1814-16 के आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद सैनिक टुकड़ियों के सुरक्षित जगह पर आराम के लिये शिमला की स्थापना की गई थी। शिमला ठंडी जलवायु, सुरम्य प्राकृतिक दृश्यों, हिमाच्छादित पहाड़ी दृश्यों, चीड़ और देवदार के जंगलों और औपनिवेशिक वास्तु के आकर्षक शहरी भूदृश्य के लिये विख्यात है। इन्हीं कारणों से यह भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था। 19 वीं सदी के अतं में यहाँ ब्रिटिश वाइसरॉय के आवास (राष्ट्र्पति निवास) का निर्माण हुआ था। आजकल इसमें इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडी है।

यातायात और परिवहन

[[चित्र:Library-Shimla.jpg|thumb|250px|पुस्तकालय, शिमला
Library, Shimla]] यह नगर एक छोटी रेल लाइन का अंतिम पड़ाव है, जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है।

कृषि और उद्योग

शिमला एक कृषि बाज़ार है और यहाँ मद्यनिर्माण, हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग जैसे लघु उद्योग हैं।

शिक्षा

शिमला में अनेक पुराने आरोग्यगृह, महाविद्यालय और हिमालय प्रदेश विश्वविद्यालय भी है। 1972-73 में पुनर्गठन के समय शिमला ज़िले (5,000 वर्ग किमी) का विस्तार किया गया था।

जनसंख्या

शिमला शहर की कुल जनसंख्या (2001 की गणना के अनुसार) 1,42,161 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः