मंड

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:26, 12 September 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''मंड''' (स्टार्च) एक पॉली सैकेराइड कार्बोहाइड्रेट ह...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

मंड (स्टार्च) एक पॉली सैकेराइड कार्बोहाइड्रेट है। इसका रासायनिक सूत्र C6H10O5 है। ग्लूकोज मोनोसैकेराइड की इकाइयों की एक बड़ी संख्या के आपस में ग्लाइकोसिडिक बंधों द्वारा जुड़ने के कारण मंड का निर्माण होता है।

  • मंड केवल पादपों में पाया जाता है। सभी पादपों के बीजों और फलियों में यह 'अमाइलोज' या 'अमाइलोपेप्सिन' के रूप मे उपस्थित रहता है।
  • इसमें पादप की प्रकृति के अनुसार, आमतौर पर 20 से 25 प्रतिशत अमाइलोज और 75 से 80 प्रतिशत अमाइलोपेप्सिन होता हैं।
  • मंड को आम बोलचाल की भाषा में 'मांड'[1] कहा जाता है। इसका उपयोग जब कपड़ों पर किया जाता है, तब यह 'कलफ' कहलाता है।
  • भोजन में भी मंड का महत्त्वपूर्ण स्थान है। मंड के कुछ अच्छे खाद्य स्रोतों में अनाज, चावल, आलू, मटर और सेम हैं।
  • खाना पकाने में मंड का उपयोग शोरबे को गाढ़ा करने में किया जाता है।
  • मंड एक बेस्वाद और गंध रहित सफ़ेद रंग के बारीक पाउडर के रूप मे उपलब्ध होता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. जैसे चावल का मांड

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः