आंती

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

आंती दक्षिण पेरू की एक लड़ाकू जाति है, जो ऐंडीज़ पर्वत की पूर्वी ढाल पर उकायली नामक द्रोणी (बेसिन) के जंगलों में निवास करती है। ये लोग पहले क्रूर नरभक्षी थे, किंतु अब उनके पुरूषों ने धातु की कारीगरी तथा स्त्रियों ने कपड़ा बुनने का कार्य आरंभ कर दिया है। इस जाति के लोग बलिष्ठ होते हैं। इनके लंबे बाल कंधों पर लटकते रहते हैं। श्रृंगार के लिए ये लोग चिड़ियों के पंख एवं चोंच की माला गले में पहनते हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 328 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः