जहानशाह
जहानशाह मुग़ल बादशाह बहादुरशाह प्रथम (1707-1712 ई.) का चौथा पुत्र था। उसके अन्य तीन भाई थे- जहाँदारशाह, अजीमुश्शान और रफ़ीउश्शान।
- वर्ष 1712 ई. में बहादुरशाह प्रथम की मृत्यु होने पर उसके पुत्रों में उत्तराधिकार के लिए युद्ध हुआ।
- संघर्ष में जुल्फिकार ख़ाँ के सहयोग से जहाँदारशाह के अतिरिक्त बहादुरशाह प्रथम के अन्य तीन पुत्र आपस में संघर्ष के दौरान मारे गये।
- विजय के पश्चात 51 वर्ष की आयु में जहाँदारशाह 29 मार्च, 1712 को मुग़ल राजसिंहासन पर बैठा।
|
|
|
|
|